IPL 2024 Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। हार्दिक की कप्तानी में इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम अब लगभग प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। लगातार मैचों में मिली हार के बाद हार्दिक की कप्तानी पर भी काफी सवाल उठने लगे थे। यहां तक की हर मैच में हार्दिक को मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक ट्रोल किया जाने लगा।
हार्दिक का प्रदर्शन भी इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है लेकिन पिछले दो मैचों से पांड्या गेंदबाजी अच्छी कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मुकाबले में हार्दिक ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद हार्दिक पांड्या का टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान सामने आया।
अपनी बात रखने के लिए धोनी का लिया नाम
मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि मैं हमेशा से जिम्मेदारी लेना चाहता था। मैं अपनी गलती को हमेशा स्वीकार करता हूं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं। असफल भी होता हूं लेकिन वह अनुभव आपकों कोई नहीं सीखा सकता है चाहे कोई आपके कितने भी करीब हो। यहां तक की माही भाई भी नहीं जब वो पास होते हैं। दरअसल इस सीजन की शुरुआत से ही हार्दिक पांड्या फैंस और कई पूर्व क्रिकेटर्स के निशाने पर हैं।
आईपीएल 2024 में MI की हालत खराब
आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई थी। जिसके बाद रोहित की जगह हार्दिक को मुंबई का कप्तान बना दिया गया था। वहीं हार्दिक की कप्तानी इस सीजन फ्लॉप साबित हुई है। अभी तक इस सीजन मुंबई इंडियंस ने 12 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 4 में जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल में मुंबई 9वें स्थान पर है। यहां से मुंबई के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- MI vs SRH: ‘अपने मुंह मियां मिट्ठू हुए हार्दिक पांड्या!’ अपनी ही गेंदबाजी की करने लगे तारीफ, फैंस ने दिए रिएक्शन
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: अंकतालिका में छिड़ चुकी है भीषण जंग, DC से लेकर MI तक… सभी टीमें रेस में
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई से मिली हार के बाद SRH का उड़ा मजाक, सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स की बौछार
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
43 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines