IPL 2024 Hardik Pandya Punished: आईपीएल 2024 में 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जिसको हार्दिक पांड्या की मुंबई ने 9 रनों से जीत लिया था। इस सीजन ये मुंबई की तीसरी जीत है। हालांकि इस जीत के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को सजा मिली है।
जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पांड्या पर जुर्माना लगाया है। इस मैच में एक बार फिर से हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हार्दिक ने बल्लेबाजी करते हुए महज 10 रन बनाए थे इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उनको एक सफलता मिली थी।
हार्दिक पर लगा जुर्माना
दरअसल पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करने का दोषी पाया गया। जिसके बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस सीजन मुंबई की तरफ से पहली बार स्लो ओवर रेट गति से गेंदबाजी की गई। अगर कोई भी टीम मैच के दौरान स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करती है तो उसके कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।
मुंबई की जीत में चमके ये तीन खिलाड़ी
मुबंई इंडियंस को सीजन की तीसरी जीत पंजाब के खिलाफ मिली है। इसके साथ ही मुंबई ने अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। मुंबई की जीत में सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्जे चमके। बल्लेबाजी के दौरान पहले सूर्यकुमार यादव ने 78 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं गेराल्ड ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम सातवें स्थान पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या हार्दिक से ही नाखुश टीम के खिलाड़ी? गेंदबाज ने कर दिया पांड्या को नजरअंदाज
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया से इन 5 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता, नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
ये भी पढ़ें:- PBKS vs MI: मुंबई ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
34 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
47 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines