IPL 2024 Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में दर्शकों ने हार्दिक पांड्या को लेकर खूब हूटिंग की थी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी ट्रोलर्स ने हार्दिक को काफी ज्यादा ट्रोल किया था।
अब मुंबई का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। इसके बाद मुंबई इंडियंस को अपना तीसरा मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने हार्दिक का लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
मुंबई में कैसा होगा हार्दिक का स्वागत
दरअसल पहले मैच में अहमदाबाद के मैदान पर हार्दिक पांड्या की जमकर हूटिंग हुई थी। जिसके बाद अब पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि मुंबई में हार्दिक को लेकर दर्शक और ज्यादा हूटिंग कर सकते हैं। क्योंकि मुंबई में हार्दिक का सामना रोहित शर्मा के फैंस से भी होने वाला है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी का मानना है कि देखने वाली बात होगी कि हार्दिक पांड्या का मुंबई में कैसा स्वागत होता है। क्योंकि मुझे लगता है कि यहां उनकी थोड़ी ज्यादा आलोचना होने वाली है। क्योंकि यहां हार्दिक का सामना रोहित के फैंस से होने वाला है और रोहित के फैंस को उम्मीद नहीं थी कि हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया जाएगा। उसके बाद की फैंस की प्रतिक्रिया आप मैदान पर भी देख सकते हैं।
हार्दिक फिर भी रहे शांत
आगे मनोज तिवारी ने कहा कि जैसा कि हम टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से देख सकते हैं कि हार्दिक ने खुद को कैसे संभाला। हार्दिक एक दम शांत रहे और उन्होंने धैर्य बनाए रखा। जो एक अच्छे स्वभाव की निशानी है। हार्दिक ने चोट के बाद मैदान पर वापसी की है। हालांकि हार्दिक की वापसी उतनी अच्छी नहीं रही। पहले मैच में हार्दिक न तो बल्लेबाजी और न ही गेंदबाजी में ज्यादा खास कमाल कर पाए। अब हार्दिक के फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही पांड्या अपनी शानदार लय हासिल करेंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विदेशी ही नहीं भारतीय खिलाड़ी भी प्लेऑफ के दौरान छोड़ देंगे फ्रेंचाइजी का साथ! जानिए वजह
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में होगा बड़ा बदलाव, बाबर आजम फिर बनेंगे कप्तान!
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: अंजुम खान के प्यार में ‘क्लीन बोल्ड’ हुए थे शिवम दुबे, हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाज से की थी शादी
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
56 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines