IPL 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस लगातार दो मैच हार चुकी है। पहले मैच में टीम को गुजरात टाइटंस और दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया। हार्दिक पांड्या इस बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं, जिसके बाद अब हार्दिक की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। दोनों मैचों में देखा गया है कि हार्दिक अपनी टीम के सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से पहले गेंदबाजी करने आए और हार्दिक की गेंदबाजी भी उतनी खास नहीं रही। जबकि बुमराह ने दोनों ही मैचों में सबसे शानदार गेंदबाजी की।
दूसरे मैच में हार के बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड बात करते हुए दिखाई दे रहे है, जैसे ही हार्दिक बोलना शुरू करते हैं तो इनके साथ मौजूद टीम के दूसरे कोच वहां से उठकर चले जाते हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स बोल रहे हैं कि हार्दिक की कप्तानी से टीम के कोच भी नाराज हैं।
क्या बॉलिंग कोच भी हार्दिक से हैं नाराज?
सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई। इसके अलावा हार्दिक पांड्या की कप्तानी भी इस मैच में कुछ खास नहीं रही। कई बार देखा गया कि रोहित शर्मा ही हार्दिक को समझा रहे थे और हार्दिक उस हिसाब से मैच में फैसले ले रहे थे। लेकिन कई मौकों पर हार्दिक ने अपनी मनमानी की। जिससे शायद अब टीम के बॉलिंग कोच भी हार्दिक से नाखुश दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्दिक, टीम के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड और गेदबाजी कोच लसिथ मलिंगा दिख रहे हैं लेकिन जैसे ही हार्दिक कुछ बोलना शुरू करते हैं वैसे ही लसिथ मलिंगा वहां से उठकर चले जाते हैं। इस वीडियो पर अब काफी तेजी से चर्चा हो रही है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर्स ने कमेंट करके लिखा हां, 20 गेंदों में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी में सबसे खराब प्रदर्शन करने के बाद मैंने यह नोट किया। जब उनकी टीम को इससे कहीं अधिक की आवश्यकता थी। वहीं एक यूजर्स ने लिखा हार्दिक पांड्या का जलवा है पास आते ही बॉलिंग और बैटिंग कोच अपनी कुर्सी छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। क्या इससे कप्तान का आदर सम्मान कहा जाएगा?
हार्दिक की टीम हार चुकी है लगातार दो मैच
आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती दोनों ही मैच हार चुकी है। यहां से अगर टीम आगे भी दो मैच और हार जाती है तो मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है। मुंबई का अगला मैच अब अपने होम ग्राउंड पर होना है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल करेगी। क्योंकि अभी तक जिस टीम ने भी अपने होम ग्राउंड पर मैच खेला है वो जीता ही है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘सबसे कठिन परीक्षा..’ हार के बाद हार्दिक पांड्या का ड्रेसिंग रूम में टीम को मैसेज
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: SRH की जीत ने प्वाइंट्स टेबल में मचाई खलबली, बदल दिया सारा कैलकुलेशन
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘अभी तो यह शुरुआत है…,’ वानखेड़े में मैच से पहले हार्दिक पांड्या को मिली चेतावनी
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
5 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
5 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines