Hardik Pandya Injury: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2024 में इंजरी से उभरने के बाद वापसी की है। इंजरी के बाद हार्दिक वापसी कुछ खास नहीं रही थी लेकिन पिछले दो मैचों से उनके बल्ले से कुछ रन जरूर निकले हैं। लेकिन देखा गया है कि दो मैचों से हार्दिक पांड्या गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं।
हालांकि शुरुआती मैचों में हार्दिक ने जरूर गेंदबाजी की थी लेकिन इस दौरान उन्होंने 2-2 ओवर ही डाले थे और गेंदबाजी भी उनकी कुछ खास नहीं रही थी। जिसके बाद अब एक पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने दावा किया है कि हार्दिक शायद फिर से चोटिल हो गए हैं जिसके चलते मुंबई के कप्तान गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशयल जानकारी सामने नहीं आई है।
साइमन डोल का बड़ा दावा
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा दावा किया है। हार्दिक शायद फिर से चोटिल हो गए हैं उनको थोड़ी बहुत इंजरी हुई है। लेकिन मुंबई इंडियंस की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। साइमन डोल के दावे के बाद टीम इंडिया के फैंस की टेंशन थोड़ी बढ़ने लगी है। क्योंकि आईपीएल 2024 के बाद टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होना है जिसके लिए हार्दिक का फिट होना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है।
अगर हार्दिक नहीं फिट तो कौन होगा रिप्लेसमेंट
अगर सच में हार्दिक पांड्या इंजर्ड होते हैं तो फिर बीसीसीआई सेलेक्टर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि आखिर उनका परफेक्ट रिप्लेसमेंट कौन सा खिलाड़ी हो सकता है। हालांकि फैंस नहीं चाहेंगे कि हार्दिक फिर से एक बड़े टूर्नामेंट से पहले इंजर्ड हो। अगर ऐसा होता है तो फिर हार्दिक का परफेक्ट रिप्लेसमेंट शिवम दुबे हो सकते हैं। जी हां शिवम दुबे आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं बल्लेबाजी में शिवम विपक्षी गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनको आईपीएल 2024 में गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया है।
इससे पहले शिवम दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ साल की शुरुआत में खेली गई टी20 सीरीज में गेंदबाजी भी करते हुए देखा गया था। इसके अलावा इस सीरीज में शिवम का बल्ला खूब गरजा था। इस सीरीज के पहले ही मैच में दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। ऐसे में अब शिवम को हार्दिक का परफेक्ट रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।
शिवम दुबे के अलावा एक और खिलाड़ी है जो हार्दिक का रिप्लेसमेंट बन सकता है। जी हां हम बात कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी की। सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। अभी तक नीतीश बल्ले से कमाल की पारी खेली है एक अर्धशतक भी नीतीश लगा चुके हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी नीतीश को सफलता मिली थी।
ये भी पढ़ें:- KKR vs LSG: गाबा में ऑस्ट्रेलिया पर ढाया था कहर, अब किया आईपीएल में डेब्यू
ये भी पढ़ें:- RCB vs SRH: फर्ग्यूसन की एंट्री… अनुज रावत भी लौटेंगे…, कुछ ऐसी हो सकती है बेंगलुरु की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: बल्लेबाजी करने उतरे रोहित-गिल, टीम इंडिया के सामने 186 रनों का लक्ष्य
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines