Live Updates
GT vs MI Live Update: गुजरात ने 6 रन से जीता मैच
गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस को 6 रन से हरा दिया है। 168 रनों का पीछे करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 43 और ब्रेविस ने 46 रनों की पारी खेली। वहीं गुजरात की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उमेश, जॉनसन, उमरजई और मोहित शर्मा ने 2-2-2-2 विकेट हासिल किए।
GT vs MI Live Update: पीयूष चावला आउट
उमेश यादव ने मुंबई को एक ओवर में दिए 2 बड़े झटके। पीयूष चावला आउट।
GT vs MI Live Update: हार्दिक पांड्या आउट
मुंबई इंडियंस को लगा आठवां बड़ा झटका। कप्तान हार्दिक पांड्या 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उमेश यादव ने गुजरात को सफलता दिलाई है।
GT vs MI Live Update: गेराल्ड कोएत्जे आउट
स्पेंसर जॉनसन ने मुंबई को एक ही ओवर में दिए दो बड़े झटके। तिसक के बाद गेराल्ड आउट। गेराल्ड 1 रन बनाकर आउट हुए।
GT vs MI Live Update: तिलक वर्मा आउट
मुंबई इंडियंस को स्पेंसर जॉनसन ने दिया छठा झटका। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 148/6
GT vs MI Live Update: मुंबई को लगा पांचवां झटका
मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मुंबई को पांचवां झटका टिम डेविड के रूप में लगा है। टिम डेविड 11 रन बनाकर आउट हुए। मोहित शर्मा ने गुजरात को ये सफलता दिलाई है। मुंबई का स्कोर 142/5
GT vs MI Live Update: मुंबई को लगा चौथा झटका
मुंबई इंडियंस को लगा चौथा बड़ा झटका। ब्रेविस 46 रन बनाकर आउट हुए हैं। मोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस को ये सफलता दिलाई है। मुंबई इंडियंस स्कोर 129/4
GT vs MI Live Update: रोहित शर्मा आउट
मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा के रूप में तीसरा बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा 43 रन बनाकर आउट हुए हैं। रोहित शर्मा को साई किशोर ने आउट किया है।
GT vs MI Live Update: मुंबई को लगा दूसरा झटका
मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा बड़ा झटका। नमन धीर 20 रन बनाकर आउट हुए हैं। उमरजई ने गुजरात को दूसरी सफलता दिलाई है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 30/2
GT vs MI Live Update: ईशान किशन आउट
मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिर चुका है। ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हुए हैं। उमरजई ने गुजरात को पहली सफलता दिलाई है।
GT vs MI Live Update: मुंबई को मिला 169 रन का लक्ष्य
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए हैं। गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 3 और गेराल्ड कोएत्जे ने 2 विकेट हासिल किए।
GT vs MI Live Update: गुजरात को लगा छठा झटका
गुजरात टाइटंस का छठा विकेट राहुल तेवतिया के रूप में गिरा है। राहुवल तेवतिया को गेराल्ड कोएत्जे ने आउट किया है। राहुल 22 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात का स्कोर 161/6
GT vs MI Live Update: साई सुदर्शन आउट हुए
जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में गुजरात को दो बड़े झटके दिए हैं। डेविड मिलर के बाद साई सुदर्शन भी आउट हुए। साई 45 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात का स्कोर 134/5
GT vs MI Live Update: गुजरात का चौथा विकेट गिरा
गुजरात टाइटंस को डेविड मिलर के रूप में चौथा बड़ा झटका लगा है। डेविड मिलर 11 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने मुंबई को ये सफलता दिलाई है। गुजरात का स्कोर 133/4
GT vs MI Live Update: 14 ओवर का खेल समाप्त
पहली पारी में 14 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट खोकर 114 रन बना लिए है। फिलहाल क्रीज पर डेविड मिलर और साई सुदर्शन मौजूद हैं।
https://twitter.com/IPL/status/1771912101243535701
GT vs MI Live Update: उमरजई आउट
गुजरात टाइटंस का तीसरा विकेट गिर चुका है। उमरजई 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गेराल्ड ने मुंबई को तीसरी सफलता दिलाई है। गुजरात का स्कोर 105/3
GT vs MI Live Update: गुजरात को दूसरा झटका लगा
गुजरात टाइटंस का दूसरा विकेट गिर गया है। अनुभवी पीयूष चावला ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का विकेट चटकाया। गिल ने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौकों के साथ ही 1 छक्का भी लगाया। बाउंड्री पर रोहित शर्मा ने गिल का कैच लपका।
GT vs MI Live Update: गुजरात का पहला विकेट गिरा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत काफी अच्छी रही। चौथे ओवर में टीम को पहला झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने ऋद्धिमान साहा को बोल्ड किया। साहा ने 15 गेंदों पर 19 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए।
GT vs MI Live Update: गुजरात की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम के नए कप्तान शुभमन गिल और रिद्धिमान शाह क्रीज पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/IPL/status/1771899098611822752
गुजरात टाइटंस की प्लेइंगल इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड।
GT vs MI Live Update: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अब गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करेगी।
GT vs MI Live Update: जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे दोनों नए कप्तान
आईपीएल में जहां एक तरफ हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की और दूसरी तरफ शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। दोनों ही कप्तान जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज करना चाहेंगे।
GT vs MI Live Update: अर्जुन तेंदुलकर पर होगी नजरें
आज पहले मुकाबले में देखने वाली बात होगी कि क्या मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिलता है या नहीं?
GT vs MI Live Update: हार्दिक का अपनी पुरानी टीम से सामना
हार्दिक पांड्या का आज अपनी उस पुरानी टीम से सामना होगा जिसको उन्होंने अपनी कप्तानी में एक बार आईपीएल का चैंपियन भी बनाया है।
GT vs MI Live Update: रोहित शर्मा होंगे एक्शन में
आज आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा पूरे 11 साल के बाद किसी दूसरे कप्तान की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे।
GT vs MI Highlights: आईपीएल 2024 के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस 6 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 168 रन बनाए थे। 169 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट खोकर 162 रन बनाई पाई। शुभमन गिल ने जीत के साथ अपनी कप्तानी का शानदार आगाज किया है। इस मैच में गुजरात की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली।
नीचे पढ़ें हाइलाइट्स..
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines