IPL 2024: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आज धमाकेदार मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस मुकाबले को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। हार्दिक पंड्या को गुजरात से मुंबई में ट्रेड करने के बाद से ही फैंस को गुजरात बनाम मुंबई के बीच मुकाबले का इंतजार था, ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। इस मैच में आपके पास भी मालामाल होने का सुनहरा अवसर है। अगर आप बताए गए इन 5 खिलाड़ियों पर दांव खेलते हैं तो आपकी बल्ले-बल्ले हो सकती है। जानें मुंबई बनाम गुजरात मुकाबले में कौन से 5 खिलाड़ी आपकी किस्मत बदल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- RR vs LSG: Dream 11 में इन खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव, होगी तगड़ी कमाई
इन दो खिलाड़ियों को दें ड्रीम 11 की टीम में जगह
मुंबई और गुजरात के बीच यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। आपको इस मैच के लिए अपनी ड्रीम 11 टीम में सबसे पहले तो मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को शामिल करना चाहिए। वह एक तूफानी बल्लेबाज हैं, अगर वह मैदान पर टिक जाते हैं, फिर सामने कोई भी गेंदबाज हो, उनकी बखिया उधेड़ सकते हैं। इसके अलावा दूसरे खिलाड़ी हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या। बल्लेबाज लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। पंड्या ना सिर्फ अपनी गेंदबाजी से बल्कि बल्लेबाजी से भी धूम मचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024, KKR vs SRH: कोलकाता का विजयी आगाज, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 4 रन से हराया
डेविड मिलर भी बरपाएंगे कहर
आपको अपनी ड्रीम 11 की टीम में तीसरे खिलाड़ी के रूप में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को शामिल करना चाहिए। मुंबई के पूर्व कप्तान का बल्ला चलने के बाद कैसा तूफान आता है, इस बात से हर कोई परिचित होंगे, ऐसे में आपको रोहित को भी जरूर अपनी टीम में जगह देनी चाहिए। चौथे खिलाड़ी हैं गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले खिलाड़ी डेविड मिलर। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। मिलर ने अपनी टीम को कई मुकाबले सिर्फ अपने दम पर जिताए हैं। जब तक वह मैदान पर होते हैं, लक्ष्य कितना भी बड़ा हो, टीम की जीत की उम्मीद कायम रहती है।
ये भी पढ़ें:- Andre Russell: क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जो ना कर सके, आंद्रे रसेल ने किया वो कारनामा
अफगान ऑलराउंडर को भी करें शामिल
वहीं, पांचवें खिलाड़ी के रूप में आपको अपनी ड्रीम 11 की टीम में राशिद खान को शामिल कर लेना चाहिए। राशिद एक कमाल के गेंदबाज हैं, इस बात से तो हर कोई वाकिफ होंगे। इसके अलावा वह कई मुकाबले में एक बल्लेबाज की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं। वह जब मैदान पर होते हैं, तो खूब चौके छक्के लगाते हैं, ऐसे में उन्हें भी अपनी ड्रीम 11 की टीम में शामिल कर लीजिए। अगर आप इन 5 खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम 11 की टीम में जगह देते हैं, तो आज आपको लॉटरी लग सकती है।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
14 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines