Gujarat Titans Playoff Qualification Scenario IPL 2024: गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 में मुश्किल में दिखाई दे रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में टाइटंस को कैपिटल्स ने घर में घुसकर हराया। शुभमन गिल की टीम की ये 7 मैचों में चौथी हार थी। अब टाइटंस पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके पास महज 6 पॉइंट्स हैं।
अब उसके लिए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना काफी मुश्किल हो गया है। हालांकि अब भी उसके पास प्लेऑफ में जाने का चांस है, लेकिन इसके लिए उसे आने वाले सभी मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। आइए जानते हैं कि गुजरात टाइटंस अब प्लेऑफ में कैसे क्वालिफाई कर सकती है।
सातों मुकाबलों में दर्ज करनी होगी जीत
गुजरात टाइटंस के पास अब 7 मुकाबले बचे हैं। टाइटंस को प्लेऑफ में सीधे क्वालिफाई करने के लिए इन सातों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। इससे उसके पास 20 अंक हो जाएंगे और वह टॉप-4 टीमों में भी आसानी से आ सकती है।
कम से कम 5 मुकाबले जीते गुजरात टाइटंस
हालांकि टाइटंस के लिए अपने सभी मुकाबले जीतना आसान नहीं होगा। जिस तरह से उसका खराब प्रदर्शन जारी है, उसे देखते हुए तो यही कहा जा सकता है। फिर भी टाइटंस को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए 7 में से कम से कम 5 मुकाबलों में तो जीत दर्ज करनी ही होगी। इससे उसके पास 16 पॉइंट्स हो जाएंगे। आईपीएल में क्वालिफाई करने का कटऑफ आमतौर पर 16 पॉइंट्स माना जाता है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: दिनेश कार्तिक ठोक रहे विश्व कप की दावेदारी, टूर्नामेंट में शर्मनाक हैं आंकड़े
16 पॉइंट्स की कटऑफ
ऐसे में टाइटंस क्वालिफाई कर सकती है, लेकिन कभी-कभी 16 पॉइंट्स के साथ दो टीमों के बीच मामला नेट रन रेट पर फंस जाता है। ऐसे में टाइटंस को न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि बड़ी जीत भी पकड़नी होगी। इससे वह संभावित खतरे से बच सकती है। बताते चलें कि पिछले साल मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर रही थी। उसके पास 16 पॉइंट्स थे। ऐसे में उसने माइनस नेट रन रेट होने के बावजूद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ऋषभ पंत ने एक हाथ से लपका अद्भुत कैच, रवि शास्त्री बोले- What A…! देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: मुंबई इंडियंस के 3 प्लेयर्स का विश्व कप खेलना तय, जानें इनका प्रदर्शन
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
11 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
36 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
37 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines