हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: शमी की जगह GT में आ सकते हैं छोटे भाई मोहम्मद कैफ, दोनों की सैलरी में जमीन आसमान का अंतर

IPL 2024 Gujarat Titans Mohammad Kaif Can Get Entry: आईपीएल 17 के पूरे सीजन से मोहम्मद शमी बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने से गुजरात टाइटंस को तगड़ा झटका लगा है। अब उसके बाद गुजरात को उनके रिप्लेसमेंट की तलाश है। इस कड़ी में उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ का नाम भी शामिल है। कैफ ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Mohammad Shami Younger Brother Mohammad Kaif (Image-x)

IPL 2024 Gujarat Titans Mohammad Kaif Can Get Entry: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 17 के पूरे सीजन से मोहम्मद शमी बाहर हो चुके हैं। उनके बाएं पैर के टखने में इंजरी हुई है। अब गुजरात टाइठंस को शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर एक तेज गेंदबाज की तलाश है। हालांकि टीम के पास कार्तिक त्यागी, मोहित शर्मा और उमेश यादव जैसे गेंदबाज हैं। मगर फिर भी शमी की कमी पूरी करना आसान नहीं होगा। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि शमी की जगह उनके भाई मोहम्मद कैफ की टीम में एंट्री हो सकती है। हालांकि, मोहम्मद कैफ आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन वो भी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

अभी गुजरात टाइटंस या आईपीएल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। लेकिन फ्रेंचाइजी को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट का इंतजार है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रिप्लेसमेंट ढूंढने भी लगी है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि शमी की जगह शमी के भाई को ही जगह मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: शमी के बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस के लिए एक और मुसीबत, राशिद खान ने भी बढ़ाई चिंता

विज्ञापन

आईपीएल ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड

आईपीएल 2024 के लिए दुबई में आयोजित हुए ऑक्शन में मोहम्मद कैफ अनसोल्ड रहे थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। जबकि शमी को फ्रेंचाइजी ने 6.25 करोड़ की कीमत पर रिटेन किया था। अब अगर कैफ टीम के साथ आते हैं तो 20 लाख के बेस प्राइस पर आएंगे। दोनों की सैलरी में करीब 6 करोड़ से ज्यादा का भी अंतर है।

रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद कैफ ने बिखेरा जलवा

मोहम्मद कैफ दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024 में 6 मैच खेलते हुए 17 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी 2.9 और औसत तकरीबन 22 का रहा। इसके अलावा लिस्ट में भी कैफ ने 9 मैच खेलते हुए 12 विकेट झटके हैं। रणजी में वह बंगाल की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। 27 वर्षीय मोहम्मद कैफ भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पेसर मोहम्मद शमी के सगे छोटे भाई हैं। वह घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ महीनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, केन विलियम्सन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जयंत यादव, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, आर साई किशोर, जोशुआ लिटिल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, शाहरुख खान, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, सुशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद शमी।

यह भी देखें:- Mohammad Shami IPL 2024 और Team India से हमेशा के लिए बाहर! इंडिया छोड़ UK जाएंगे!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola