IPL 2024 GT Vs SRH: आईपीएल 2024 का 12वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को गुजरात टाइटंस ने जीत लिया है। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे, जिसके बाद गुजरात के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य था। गुजरात ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में गुजरात की ये दूसरी हार है तो वहीं हैदराबाद की दूसरी हार है।
साई सुदर्शन और डेविड मिलर ने खेली शानदार पारी
गुजरात टाइटंस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान साई ने 4 चौके और एक शानदार छक्का लगाया। इसके अलावा डेविड मिलर ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली। मिलर ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 28 गेंदों पर 36 रन बनाए। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाहबाज, पैट कमिंस और मयंक ने 1-1-1 विकेट हासिल किए।
हैदराबाद बनाए थे 162 रन
मैच में टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद ने 29-29 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 24 और शाहबाज ने 22 रनों की पारी खेली।
वहीं गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे। मोहित ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा राशिद खान, उमरजई, उमेश और नूर अहमद ने 1-1-1-1 विकेट झटका था।
ये भी पढ़ें:- DC vs CSK Toss Update: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पृथ्वी शॉ को मिला मौका
ये भी पढ़ें:- GT Vs SRH: मोहित शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी, 1 चौका तक नहीं लगा पाए हैदराबाद के धुरंधर
ये भी पढ़ें:- GT Vs SRH: वॉशिंगटन सुंदर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में 2 खिलाड़ियों ने ही किया है ऐसा
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
41 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
52 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines