Will Jacks Century: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाज विल जैक्स ने तूफान मचाया। जैक्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए महज 41 गेंदों में नाबाद सेंचुरी ठोक डाली। जैक्स ने अपनी लाजवाब पारी में 5 चौके-10 छक्के जड़े। खास बात यह है कि जैक्स ने 50 रन की पारी खेलने के बाद सेंचुरी जड़ने के लिए महज 6 मिनट लिए। उन्होंने पहले 50 रन 31 गेंदों में ठोके। इसके बाद जैक्स ने गियर बदला और अगले 50 रन महज 6 मिनट में ठोक डाले। विल जैक्स की इस 6 मिनट वाली सेंचुरी ने क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया।
क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ डाला
जैक्स शाम 6.41 मिनट पर 50 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने 6.47 पर अपनी सेंचुरी पूरी की। विल जैक्स ने इसी के साथ आईपीएल के बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ डाला। दरअसल, जैक्स ने 50 रन पूरे करने के बाद अगले 50 रन महज 10 गेंदों में पूरे किए। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। जिन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 में खेले गए मुकाबले में 50 रन पूरे करने के बाद अगले 50 रन 13 गेंदों में जड़े थे।
ये भी पढ़ें: Sajeevan Sajana: पिता चलाते हैं ऑटो, बेटी ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: विराट कोहली ने स्ट्राइक रेट पर तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब
सबसे तेज सेंचुरी जमाने वाले आईपीएल के 5वें बल्लेबाज बने विल जैक्स
जैक्स ने इसके साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह सबसे तेज आईपीएल सेंचुरी बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। इस मामले में शीर्ष पर क्रिस गेल का नाम है। जिन्होंने 30 गेंदों में सेंचुरी जमाई थी। जैक्स और कोहली ने मिलकर आईपीएल के सबसे तेज चेज का भी रिकॉर्ड बनाया। जैक्स ने आखिरी ओवर में राशिद खान को जमकर धुना। राशिद के इस ओवर में उन्होंने 29 रन जड़े। इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने आरसीबी को शानदार जीत दिलाई।
ये भी पढ़ें: 6,6,4,6,6: विल जैक्स ने राशिद खान को फोड़ा, विराट कोहली का रिएक्शन हो गया वायरल, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
ICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
6 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
16 mins agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
25 mins agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
38 mins agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 hr agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
2 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
2 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines