IPL 2024, GT vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन के 5वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 45 रन बनाए। अब मुंबई इंडियंस को इस सीजन की पहली जीत के लिए 169 रनों की दरकार है।
गुजरात को मिली अच्छी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात को सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने साहा को बोल्ड किया। साहा ने 4 चौके की मदद से 15 गेंदों पर 19 रन बनाए। इसके बाद गिल ने साई सुदर्शन के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 33 रनों की पार्टनरशिप हुई।
गिल ने बनाए 31 रन
8वें ओवर में पीयूष चावला ने कप्तान शुभमन गिल का विकेट झटका। गिल ने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 1 छक्का लगा। कप्तान के जाने के बाद साई ने अज़मतुल्लाह उमरज़ई के साथ साझेदारी बनाने का प्रयास किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। जेराल्ड कोएत्ज़ी ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्होंने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर उमरज़ई को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। उमरज़ई ने 11 गेंदों पर 17 रन बनाए।
सस्ते में आउट हुए मिलर
17वें ओवर की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मुंबई को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने खतरनाक नजर आ रहे डेविड मिलर को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। मिलर ने 11 गेंदों पर 12 रन बनाए। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने साई सुदर्शन का शिकार किया। सुदर्शन ने 39 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में राहुल तेवतिया कैच आउट हुए। उन्होंने 15 गेंदों पर 22 रन बनाए।
बुमराह की शानदार गेंदबाजी
विजय शंकर 6 और राशिद खान 4 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 3.5 की किफायती इकॉनमी से 14 रन देकर 3 सफलताएं प्राप्त कीं। उनके अलावा जेराल्ड कोएत्ज़ी को 2 और पीयूष चावला को 1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: इमाद वसीम के बाद एक और पाकिस्तानी प्लेयर का यूटर्न, संन्यास लिया वापस
ये भी पढ़ें: RCB vs PBKS: बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है बेंगलुरु का स्टेडियम, जानिए पिच और मौसम का अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
12 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines