GT Vs KKR: 'जर्सी का पैसा बर्बाद...' मैच रद्द होने पर आई मीम्स की बारिश

IPL 2024 GT Vs KKR: बारिश के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का मैच रद्द हो गया था। मैच रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन सामने आने लगे थे। वहीं मैच रद्द होने से फैंस भी निराश दिखें।

ipl 2024 gt vs kkr Match abandoned without toss fans reaction social media

ipl 2024 gt vs kkr Match abandoned without toss fans reaction social media

IPL 2024 GT Vs KKR: आईपीएल 2024 में सोमवार 13 मई को गुजरात टाइटंस और केकेआर का मुकाबला बिना टॉस हुए बारिश के चलते रद्द हो गया। गुजरात के लिए इस मैच से 2 अंक हासिल करने बेहद जरूरी थे लेकिन मैच रद्द होने के कारण गुजरात को एक अंक मिला और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। मुंबई और पंजाब किंग्स के बाद प्लेऑफ से बाहर होने वाली गुजरात तीसरी टीम बन गई है। बारिश के चलते मैच रद्द होने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी मीम्स शेयर करने शुरू किए जो तेजी वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

मैच रद्द होने से निराश हुए फैंस

इस मैच पर लाखों फैंस की नजरें थी क्योंकि गुजरात टाइटंस के नजरिए से ये मैच काफी अहम था। इस मैच को जीतकर गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रख सकती थी। बारिश के चलते मैच रद्द होने पर फैंस भी काफी निराश दिखे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट शेयर करना शुरू किया। एक अकाउंट से पोस्ट शेयर करके लिखा गया कि लैवेंडर जर्सी का पैसा बर्बाद। एक यूजर ने लिखा हालांकि हम मुकाबला नहीं कर सके लेकिन ग्राउंडस्टाफ के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी पहली बार शुभमन गिल कर रहे हैं। इस सीजन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अभी तक गुजरात ने इस सीजन 13 मैच खेले हैं। इसमें से टीम ने 5 में जीत और 7 मैचों में हार का सामना किया है। जबकि एक मुकाबला रद्द हुआ है। प्वाइंट्स टेबल में 11 प्वाइंट्स के साथ गुजरात टाइटंस आठवें स्थान पर हैं। अब सीजन गुजरात अपना आखिरी लीग मुकाबला 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ