IPL 2024 MS Dhoni: आईपीएल 2024 के 59वों मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन ये सीएसके की छठी हार है। इस मैच में एक बार फिर से एमएस धोनी की छोटी लेकिन ताबड़तोड़ पारी देखने को मिली। अच्छी पारी के बावजूद धोनी फिर से सवालों के घेरे में आ गए हैं। कुछ फैंस का मानना है कि धोनी ने एक बार फिर से निचलेक्रम में बल्लेबाजी करने का गलत फैसला किया जिससे सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है।
सवालों के घेरे में धोनी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में एमएस धोनी को एक बार फिर से आठवें नंबर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। इस मैच में धोनी एक बार फिर से रवींद्र जडेजा से नीचे बल्लेबाजी करने आए थे। धोनी ने बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों पर 26 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान धोनी ने 3 छक्के और एक चौका लगाया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर धोनी के निचलेक्रम में खेलने को लेकर फैंस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मैदान में घुसा MS Dhoni का जबरा फैन, ‘थाला’ के पकड़े पैर; Viral Video
एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि मुझे नहीं लगता कि एमएस धोनी का आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने का फैसला सही है। क्या यह उनका निजी फैसला है या टीम प्रबंधन का? अगर वह आज जल्दी आ जाते तो मैच खत्म कर सकते थे। दूसरे यूजर ने लिखा कि वह पैर की चोट से जूझ रहे हैं, इसलिए यह उनका निजी फैसला हो सकता है।
प्लेऑफ के लिए करना होगा इंतजार
गुजरात टाइटंस ने इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हराया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 231 रन बनाए थे। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे। इस मैच में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ फ्लॉप साबित हुए। गायकवाड़ इस मैच में शून्य पर आउट हुए थे। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे और रचिन रविंद्र ने महज 1-1 रन बनाया था। अभी तक इस सीजन में चेन्नई ने 12 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम ने 6 में जीत और 6 में हार का सामना किया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: चेन्नई को गुजरात से मिली करारी हार, ये हैं 5 गुनहगार
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
40 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines