IPL 2024 GT vs CSK: आईपीएल 2024 में 59वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच को गुजरात ने 35 रनों से जीतकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन एक बार फिर एमएस धोनी की तूफानी बल्लेबाजी फैंस को देखने को मिली।
हर बार की तरह इस बार भी धोनी क्रीज पर आए और छा गए। धोनी इस मैच में एक बार फिर से आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। इस दौरान धोनी का एक जबरा फैन भी मैदान में घुस आया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
फैन ने पकड़े ‘थाला’ के पैर
इस मैच में एमएस धोनी ने 26 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान धोनी ने 3 शानदार छक्के भी लगाए थे। इनमें से 2 लगातार छक्के माही ने राशिद खान के ओवर में जड़े थे। जब धोनी मैच के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी कर रहे थे तब एक फैन स्टेडियम से निकलर सीधा मैदान में घुस आया।
धोनी कुछ देर तक बचे लेकिन बाद में फैन ने माही के पैर पकड़ लिए। इसके बाद धोनी ने फैन को गले लगाया। फिर सिक्योरिटी आई इस फैन को पकड़कर बाहर ले गई। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सीएसके को मिली छठी हार
इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 231 रन बनाए थे। इस मैच में गुजरात की तरफ से कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों ने शतक लगाए। गिल ने बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान शुभमन ने 5 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए थे। इसके अलावा साई सुदर्शन ने 55 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। साई ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 6 छक्के जड़े।
232 रनों के लक्ष्या का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। इस मैच में सीएसके का टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ। कप्तान गायकवाड़ तो मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मोई अली ने 56 रन बनाए। इस सीजन चेन्नई की ये 12 मैचों में छठी हार है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: चेन्नई को गुजरात से मिली करारी हार, ये हैं 5 गुनहगार
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: संजीव गोयनका ने केएल राहुल विवाद के बाद उठाया बड़ा कदम, इंस्टाग्राम कमेंट्स पर लगाई लिमिट
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
8 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
21 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
38 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
45 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines