IPL 2024 Gautam Gambhir: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का फोकस राजनीति छोड़ने के बाद अब आईपीएल 2024 पर है। आईपीएल 2024 के लिए गौतम गंभीर पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर बन चुके हैं। जिसके बाद अब गौतम गंभीर ने आईपीएल के नए सीजन को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स को ‘गंभीर संदेश’ दिया है। गंभीर का कहना है कि आईपीएल बॉलीवुड से जुड़ी चकाचौंध और ग्लैमर जैसा नहीं है। यह क्रिकेट के लिए एक गंभीर मंच है।
केकेआर के खिलाड़ियों को गंभीर का सख्त संदेश
गौतम गंभीर का कोलकाता नाइट राइडर्स से पुराना नाता है। अपनी कप्तानी में गौतम गंभीर ने केकेआर को दो बार आईपीएल का खिताब जिताया है। गौतम गंभीर आईपीएल 2022 और आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर बने थे। जिसके बाद अब एक बार फिर से पूर्व भारतीय खिलाड़ी की केकेआर में वापसी हो चुकी है।
गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि आईपीएल मेरे लिए गंभीर क्रिकेट है। ये कोई बॉलीवुड, पार्टियों और अन्य चीजों जैसा नहीं है। इसलिए मेरा मानना है कि आईपीएल दुनिया की सबसे कठिन लीग है। यह दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट लीग है जहां पर आपकों अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होना चाहिए।
कोलकाता टीम के फैंस को लेकर गौतम गंभीर ने कहा कि केकेआर के फैंस काफी भावुक है हमें उनके प्रति ईमानदार रहने की जरुरत है। हमें शानदार खेल दिखाकर फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट लानी होगी। इसके अलावा गंभीर ने कहा कि केकेआर के खिलाड़ियों को मैदान के बाहर की गतिविधियों को छोड़कर मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहिए।
बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। टीम प्लेऑफ में भी अपनी जगह नहीं बना पाई थी। आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर थी। पिछले सीजन की नाकामयाबी को भुलाकर इस बार केकेआर नए मेंटोर के साथ खिताब को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद केकेआर आईपीएल की तीसरी सबसे सफल टीम है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई-गुजरात के अलावा भी इन 4 टीमों के बदल सकते हैं कप्तान? फ्रेंचाइजियों का बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें:- ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने खेला ऐसा खेल, फैंस को याद आ गया बचपन, वायरल हुआ वीडियो
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: CSK को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते शुरुआती मैचों में स्टार खिलाड़ी का खेलना मुश्किल
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines