---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЦреЗрд▓ angle-right

IPL 2024 Final: рд╣реИрджрд░рд╛рдмрд╛рдж рдиреЗ рдмрдирд╛рдпрд╛ рд╢рд░реНрдордирд╛рдХ рд░рд┐рдХреЙрд░реНрдб, рдлрд╛рдЗрдирд▓ рдореЗрдВ 113 рд░рди рдкрд░ рд╕рд┐рдордЯреА

IPL 2024 Final: рдЗрдВрдбрд┐рдпрди рдкреНрд░реАрдорд┐рдпрд░ рд▓реАрдЧ 2024 рдХрд╛ рдлрд╛рдЗрдирд▓ рдореБрдХрд╛рдмрд▓рд╛ рдХреЛрд▓рдХрд╛рддрд╛ рдирд╛рдЗрдЯрд░рд╛рдЗрдбрд░реНрд╕ рдФрд░ рд╕рдирд░рд╛рдЗрдЬрд░реНрд╕ рд╣реИрджрд░рд╛рдмрд╛рдж рдХреЗ рдмреАрдЪ рдЦреЗрд▓рд╛ рдЬрд╛ рд░рд╣рд╛ рд╣реИред рдкрд╣рд▓реЗ рдмреИрдЯрд┐рдВрдЧ рдХрд░рдиреЗ рдЙрддрд░реА рд╣реИрджрд░рд╛рдмрд╛рдж рдирд┐рдпрдорд┐рдд рдЕрдВрддрд░рд╛рд▓ рдореЗрдВ рд╡рд┐рдХреЗрдЯ рдЦреЛрддреА рдЪрд▓реА рдЧрдИ рдФрд░ 113 рд░рди рд╣реА рдмрдирд╛ рд╕рдХреАред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

IPL 2024 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसलाा लिया है। पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई और 113 रन ही बना सकी। यह IPL फाइनल का लोएस्ट स्कोर है। कोलकाता को तीसरी ट्रॉफी जीतनी है तो उन्हें 114 रन बनाने होंगे।

IPL फाइनल के अन्य लोएस्ट स्कोर

IPL फाइनल में अन्य सबसे कम टोटल की बात करें तो इससे पहले 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 125/9 स्कोर किया था। 2017 फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 128 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 129 रन बनाकर इस मुकाबले को जीता लिया था।

---विज्ञापन---

मुकाबले का हाल

पहले ओवर की 5वीं गेंद पर हैदराबाद का पहला विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 2 रन बनाए। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हैदराबाद को दूसरा झटका लगा। ट्रेविस हेड गोल्डन डक का शिकार हुए। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर हैदराबाद का तीसरा खिलाड़ी पवेलियन लौटा। राहुल त्रिपाठी ने 13 गेंदों पर 9 रन बनाए। 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैदराबाद को चौथ झटका लगा। नितीश रेड्डी ने 10 गेंदों पर 13 रन बनाए। हर्षित राणा ने उनका विकेट चटकाया।

नहीं चला किसी का बल्ला

11वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक और विकेट गिरा। एडेन मार्करम भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने 23 गेंदों पर 20 रन बनाए। अगले ही ओवर में शाहबाज अहमद भी अपना विकेट गंवा बैठे। शाहबाज अहमद ने 7 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 13वें ओवर में अब्दुल समद 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आंद्रे रसेल ने उन्हें गुरबाज के हाथों कैच आउट कराया। 15वें ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा ने हेनरिक क्लासेन को बोल्ड किया। उन्होंने 17 गेंदों पर 16 रन बनाए।

---विज्ञापन---

रसेल ने किए 3 शिकार

गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क छा गए। उन्होंने 3 ओवर गेंदबाजी की और 4.7 की इकॉनमी से 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए। आंद्रे रसेल ने 2.3 ओवर में 7.6 की इकॉनमी से 19 रन खर्च किए और 3 विकेट अपने नाम किए। हर्षित राणा ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 6 की इकॉनमी से 24 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके अलावा वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और वरुण चकवर्ती ने 1-1 विकेट चटकाया।

ये भी पढ़ें: Mitchell Starc: 2 करोड़ बेस प्राइस, 24.75 करोड़ कीमत…जब गौतम गंभीर ऑक्शन में हुए ट्रोल

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

First published on: May 26, 2024 09:22 PM

End of Article

About the Author

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola