IPL 2024 Final KKR vs SRH: आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स की करारी हार हुई है। हैदराबाद ने राजस्थान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। राजस्थान को इस मुकाबले में एकतरफा हार मिली है। अब हैदराबाद और कोलकाता के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में खूब क्रेज देखा जा रहा है। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में फैंस के भीतर इसको लेकर क्रेज तो देखा ही जा रहा है, इसके साथ फैंस को इस बात की भी चिंता सता रही है कि अगर यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है, तो फाइनल की ट्रॉफी किसके नाम होगी। चलिए हम आपको इसका समीकरण बताते हैं।
ये भी पढ़ें:- Team India के नए हेड कोच पर बड़ा अपडेट, एक और दिग्गज ने ठुकराया BCCI का ऑफर?
मैच रद्द हुआ तो किसके लिए होगी ट्रॉफी
कोलकाता ने क्वालीफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। अंकतालिका में भी कोलकाता टॉप पर था और फाइनल में भी पहुंचने वाली पहली टीम बन गई थी। अब हैदराबाद भी फाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में केकेआर को एक बार फिर से हैदराबाद का ही सामना करना पड़ेगा। खास बात है कि केकेआर का रिकॉर्ड हैदराबाद के खिलाफ काफी शानदार है। इस सीजन कोलकाता ने हैदराबाद के खिलाफ दो मुकाबले खेले हैं, जिनमें से एक लीग मैच था, जबकि दूसरा मुकाबला क्वालीफायर मैच था। इन दोनों मुकाबले में केकेआर की जीत हुई थी। ऐसे में फाइनल में हैदारबाद को देखकर केकेआर काफी खुश हुई होगी। आपको बता दें कि अगर आईपीेल 20224 का फाइनल बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो केकेआर को विनर टीम मान ली जाएगी, क्योंकि कोलकाता आईपीएल 2024 के अंकतालिका में सबसे ऊपर है।
ये भी पढ़ें:- RCB की करारी हार के बाद फूटा ग्लेन मैक्सवेल का गुस्सा, गेट में जोर से मारा मुक्का, Watch Video
यहां समझें बारिश का पूरा समीकरण
आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में अगर बारिश होती है और मुकाबला नहीं हो पाता है, तो इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। अगर रिजर्व डे पर भी बारिश होती है, तो अंपायर की कोशिश होगी कि किसी भी तरह मुकाबला 5-5 ओवर का कराया जाए। अगर 5 ओवर का भी मैच नहीं हो पाता है, तो कम से कम सुपर ओवर कराने की जरूर कोशिश की जाएगी, लेकिन मान लीजिए अगर दोनों दिन मूसलाधार बारिश हो और मुकाबला रद्द हो जाए, तो इस स्थिति में कोलकाता बिना फाइनल खेले ही ट्रॉफी जीत लेगी। कोलकाता को अंक तालिका में ऊपर होने का फायदा मिलेगा और वह ट्रॉफी अपने नाम कर लेगा। यह केकेआर के लिए तीसरी ट्रॉफी होगी। मौसम की बात करें, तो 26 मई को चेन्नई में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने वाला है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र हुए चोट के कारण बाहर
5 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines