IPL 2024 Final KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को चेन्नई में खेले गए आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। केकेआर ने ये मैच 57 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में केकेआर के गेंदबाज आंद्रे रसेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने एडेन मार्करम को 20, अब्दुल समद को 4 और पैट कमिंस को 24 रन पर पवेलियन भेजा। आंद्रे रसेल की शानदार गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स की टीम 18.3 ओवर में 113 रन ही बना पाई। जिसे केकेआर ने 10.3 ओवर में ही जीत लिया। इस जीत के बाद आंद्रे रसेल बेहद भावुक हो गए। वह अपने आंसू नहीं रोक पाए।
यह हम सभी तरफ से फ्रेंचाइजी के लिए गिफ्ट
रसेल से जब सवाल पूछने की कोशिश की गई तो वे रोने लगे। उन्होंने कहा- इस जीत की फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरे लिए इसका मतलब बेहद खास है। हम सभी बहुत अनुशासित होकर एक ही लक्ष्य के लिए काम कर रहे थे। इस फ्रेंचाइजी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। यह हम सभी की ओर से उनके लिए एक बड़ा गिफ्ट है।
केकेआर के लिए तुरुप का इक्का
कैरेबियन ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी से हैरान करते नजर आए। चाहे रनों का पीछा करना हो या बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगना…रसेल केकेआर के लिए हमेशा से ही तुरुप का इक्का रहे हैं। उन्हें टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में रिटेन किया था। इस सीजन रसेल ने गेंद और बल्ले दोनों से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। रसेल ने 14 मैचों में 31.71 के औसत और 185 के स्ट्राइक रेट से 222 रन जड़े। जबकि गेंदबाजी में 15 मैचों में 19 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: शाहरुख खान ने जीत के बाद ही उतारा मास्क, खिलाड़ियों पर इस तरह लुटाया प्यार
ये भी पढ़ें: IPL 2024: Final में हैदराबाद की शर्मनाक हार, ये हैं 5 गुनहगार
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10 साल बाद जीता खिताब, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: हैदराबाद ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, फाइनल में 113 रन पर सिमटी
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines