IPL 2024 Final KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को चेन्नई में खेले गए आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में हैदराबाद को करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की पूरी टीम केकेआर के गेंदबाजों के खिलाफ बैकफुट पर नजर आई। टीम 18.3 ओवर में महज 113 रन पर सिमट गई। ये आईपीएल फाइनल का सबसे खराब स्कोर रहा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए केकेआर के बल्लेबाजों ने 10.2 ओवर में ही मैच फिनिश कर दिया। आइए जानते हैं कि हैदराबाद की हार के 5 गुनहगार कौन हैं…
ट्रेविस हेड
लीग मुकाबलों में ट्रेविस हेड जलवा बिखेर रहे थे। उनके नाम से गेंदबाज खौफ खाने लगे, लेकिन बड़े मुकाबलों में हेड फ्लॉप रहे। फाइनल में हेड एक बार फिर डक पर आउट हुए। उन्हें वैभव अरोड़ा ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10 साल बाद जीता खिताब, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा इस पूरे आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए, लेकिन बड़े मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश रहा। फाइनल में अभिषेक 5 गेंदों में महज 2 रन बनाकर आउट हुए।
राहुल त्रिपाठी
टॉप ऑर्डर में नंबर-3 के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने खराब बल्लेबाजी से निराश किया। त्रिपाठी 13 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: हैदराबाद ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, फाइनल में 113 रन पर सिमटी
एडेन मार्करम
स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम भी इस बड़े मैच में फ्लॉप शो दिखाकर आउट हुए। मार्करम ने 23 गेंदों में महज 20 रन बनाए। उन्हें आंद्रे रसेल ने 11वें ओवर में आउट किया।
हेनरिक क्लासेन
सनराइजर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन फाइनल में फ्लॉप साबित हुए। वह विकेट पर संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने 17 गेंदों में महज 16 रन बनाए। मिडल ऑर्डर में नीतीश कुमार रेड्डी 13 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। टीम का टॉप और मिडल ऑर्डर ध्वस्त होने के बाद निचला क्रम भी ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। शाहबाज अहमद 8, अब्दुल समद 4 और जयदेव उनादकट 4 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस ने 19 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया।
ये भी पढ़ें: Mitchell Starc: 2 करोड़ बेस प्राइस, 24.75 करोड़ कीमत…जब गौतम गंभीर ऑक्शन में हुए ट्रोल
गेंदबाजी में खराब प्रदर्शन
बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी टीम फ्लॉप साबित हुई। टी-नटराजन फ्लॉप रहे। उन्होंने 2 ओवर में 29 रन लुटाए। भुवनेश्वर कुमार ने 2 ओवर में 25 और कप्तान पैट कमिंस ने 2 ओवर में 18 रन दिए। जयदेव उनादकट ने 1 ओवर में 9 रन दिए।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines