IPL 2024 dream 11 new promo launch rohit sharma kl rahul sunil shetty Image Credit: Social Media
---विज्ञापन---
IPL 2024: आईपीएल 2024 का बिगुल बजने वाला है। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। हर कोई अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट कर रहा है। वहीं सुनील शेट्टी आईपीएल 2024 में अपने दामाद केएल राहुल की जगह मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं। जिसका एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमे सुनील शेट्टी केएल राहुल की बजाय रोहित शर्मा का सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं। जिसके बाद केएल राहुल वहां से चले जाते हैं।
ड्रीम इलेवन का मजेदार प्रोमो आया सामने
हाल ही में आईपीएल 2024 को लेकर ड्रीम इलेवन ने अपना नया प्रोमो लॉन्च किया है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, केएल राहुल और रोहित शर्मा दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो की शुरुआत सुनील शेट्टी और रोहित शर्मा से होती है। फिर इसमें केएल राहुल की एंट्री होती है और जब राहुल रोहित और सुनील शेट्टी के पास वाली कुर्सी पर बैठने लगते हैं तो रोहित बोलते कहां भाई दिख नहीं रहा फैमिली डिनर चल रहा है।
जिसके बाद राहुल, सुनील शेट्टी की तरफ देखकर कहते हैं पापा...इस पर अभिनेता जवाब देते हैं नो पापा..शर्मा जी का बेटा मेरा बेटा। जिसके बाद राहुल वहां से नाराज होकर चले जाते हैं। इस प्रोमो को रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस पर फैंस भी अब तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं।