Smart Review System in IPL 2024: आईपीएल 2024 के आगाज से पहले नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2024 में डिसीजन रिव्यू सिस्टम को खत्म कर दिया जाएगा। इसकी जगह निर्णय लेने के लिए नया सिस्टम लाया जाएगा। इस नए सिस्टम का नाम है स्मार्ट रिव्यू सिस्टम। यह डीआरएस का काफी अपडेटेड वर्जन है। इस सिस्टम के आने से अंपायर को सही डिसीजन लेने में काफी मदद मिलेगी। यह दावा ईएसपीएन की रिपोर्ट में किया जा रहा है कि आईपीएल 2024 में डीआरएस को बदलकर एसआरएस कर दिया जाएगा। चलिए समझते हैं इस सिस्टम को लाने की जरूरत क्यों पड़ी और यह सिस्टम कैसे काम करेगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रिवील करने से पहले ही लीक हो गई RCB की नई जर्सी! विराट और सिराज की तस्वीर वायरल
कैसे काम करेगा एसआरएस
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि स्मार्ट रिव्यू सिस्टम से अधिक सटीक फैसले लिए जा सकेंगे, जो डीआरएस में संभव नहीं हो पा रहा है। इसके लिए एक स्मार्ट रिप्ले सिस्टम तैयार किया जाएगा। इस नए सिस्टम से फैसला आने में अधिक देरी नहीं होगी। इस सिस्टम के आने के बाद किसी एक घटना को कई अलग-अलग एंगल से दिखाया जाएगा, इसके अलावा इसमें कई विभाजित स्क्रीन भी दिखाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि स्मार्ट रिप्ले सिस्टम के तहत टीवी अंपायर हॉक-आई ऑपरेटरों से सीधे इनपुट प्राप्त कर सकेगा। इसके लिए कोई मीडिएटर नहीं बनेगा। इसके लिए पूरे स्टेडियम में कुल 8 कैमरे अलग से लगाए जाएंगे, जो खास तौर पर स्मार्ट रिव्यू सिस्टम पर काम करेगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या से अभी तक नाराज हैं सूर्यकुमार यादव? इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाई खलबली
15 अंपायरों के साथ वर्कशॉप
पहले के डिसीजन रिव्यू सिस्टम में टीवी निदेशक तीसरे अंपायर और हॉक-आई ऑपरेटर के बीच संचार का काम करता था। लेकिन स्मार्ट रिव्यू सिस्टम में ऐसा नहीं होगा। इसमें टीवी निदेशक का कोई काम नहीं होगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने स्मार्ट रिव्यू सिस्टम के मद्देनजर भारत और विदेशों के मिलाकर कुल 15 अंपायरों के साथ 2 दिनों का वर्कशॉप का आयोजन किया था। इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि आईपीएल 2024 के आगाज से पहले बीसीसीआई यह ऐलान कर देगा। अगर ऐसा होता है तो फैसले अधिक सटिक लिए जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को दिया बड़ा झटका, टी20 सीरीज खेलने से किया मना; वजह आई सामने
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
21 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
29 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
42 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines