IPL 2024 Dhruv Jurel Salute Celebration: आईपीएल 2024 में 43वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को जीतकर राजस्थान ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में भी जगह बना ली है। 9 मैचों में ये राजस्थान की आठवीं जीत थी। इस मैच में कप्तान संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने शानदार पारियां खेली। वहीं विनिंग फिफ्टी लगाने के बाद ध्रुव जुरेल का सैल्यूट वाला जश्न अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल जुरेल का रिएक्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने काफी कमाल की बल्लेबाजी की थी। जुरेल ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के लगाए थे। मैच में विनिंग फिफ्टी लगाने के बाद ध्रुव ने सैल्यूट वाला जश्न मनाया। जिसकी तस्वीरों को जुरेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जिसको जुरेल ने कैप्शन दिया पापा आपके लिए।
अपने जश्न के बारे में बताते हुए कहा कि मैं अपने पापा के लिए खेलता आया हूं, इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान भी मैंने ऐसे ही किया था। तब भी मेरा पापा सेना में थे और आज भी हैं। मैच के मैदान में भी जुरेल के परिवार को देखा गया। जिसका वीडियो आईपीएल के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जुरेल के पापा बल्लेबाज को बड़े गर्व से गले लगाते हैं।
राजस्थान के सामने था 196 रन का लक्ष्य
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे। केएल राहुल ने लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली थी। राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए थे। जिसके बाद राजस्थान ने इस लक्ष्य को 19 ओवर में हासिल कर लिया था। राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने 71 और ध्रुव जुरेल 52 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स अभी भी हो सकता है प्लेऑफ से बाहर, जानें ये अनोखा समीकरण
ये भी पढ़ें:- T20 WC से पहले पाकिस्तान ने चल दी बड़ी चाल, भारत को विश्व कप जिताने वाले दिग्गज को बनाया हेड कोच
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम के ऐलान से पहले बढ़ी हार्दिक की मुश्किलें! पूर्व दिग्गज ने सेलेक्टर को दी ये सलाह
संबंधित खबरें
पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
13 mins agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
58 mins agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
1 hr agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
2 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines