IPL 2024 RCB and CSK Loss: आईपीएल 2024 में हर एक मुकाबले के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इससे हारने वाली टीम के साथ-साथ अन्य टीमों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बीते दिन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया, इस मैच में मुंबई ने शानदार वापसी की और आईपीएल 2024 की पहली जीत दर्ज कर ली। इसके अलावा दिल्ली की हालत प्वाइंट्स टेबल में सबसे खराब हो गई है। प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली 10वें स्थान पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा एक और मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में भी केएल राहुल की टीम एलएसजी ने जीत हासिल कर ली। इन दोनों टीमों की जीत से प्वाइंट्स टेबल पूरी तरह से बदल गया है। सीएसके और आरसीबी को इससे काफी नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें:- LSG vs GT: लखनऊ की जीत में चमके यश ठाकुर, हासिल किए 5 विकेट; गुजरात की तीसरी हार
दिल्ली की हार से RCB को कैसे लगा झटका
हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने पहली जीत हासिल कर ली है। मुंबई के फैंस को लंबे समय से जीत का इंतजार था। शुरुआती 3 मुकाबले में एमआई की हार से फैंस का दिल टूट गया था, लेकिन अब मुंबई ने पहली जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में उछाल पाई है। मुंबई इस मैच से पहले प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर थी, लेकिन अब आठवें स्थान पर पहुंच गई है। इससे बेंगलुरु को नुकसान हो गया है। बेंगलुरु इस मैच से पहले आठवें स्थान पर थी, लेकिन अब 9वें स्थान पर पहुंच गई है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स मुंबई के खिलाफ मैच हारने से पहले 9वें स्थान पर थी, लेकिन अब 10वें स्थान पर पहुंच गई है। इस तरह दिल्ली को मुंबई के खिलाफ मिली करारी हार से डीसी ने ना सिर्फ खुद का नुकसान किया है, बल्कि आरसीबी को भी गड्ढे में डाल दिया है।
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: मैच में गेंदबाजों की बखिया उधेड़ सकते हैं ये 5 बल्लेबाज, ड्रीम 11 में करेंगे शामिल तो हो जाएंगे मालामाल
सीएसके को भी लगा करारा झटका
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मुकाबले से पहले 4 में से 2 जीत के साथ तीसरे स्थान पर थी। लेकिन कल लखनऊ ने गुजरात को मात देकर इस आईपीएल सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर ली और इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में सीएसके से ऊपर आ गई है। चेन्नई अब प्वाइंट्स टेबल में एक पायदान नीचे खिसक गई है। सीएसके अब अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि लखनऊ तीसरे स्थान पर आ गई है। इसके अलावा गुजरात टाइटंस की टीम इस मैच से पहले सातवें स्थान पर थी, अब लखनऊ के खिलाफ मिली हार के बाद भी गुजरात 7वें स्थान पर ही है, लेकिन उनका नेट रन रेट कम हो गया है। इस तरह रविवार को खेले गए डबल हेडर से प्वाइंट्स टेबल की सूरत पूरी तरह से बदल गई है।
ये भी पढ़ें:- MI vs DC: SKY के आते ही बदल गया मुंबई के ड्रेसिंग रूम का माहौल, हार्दिक का खिल उठा चेहरा
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines