IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 से पहले अपना कप्तान बदल दिया है। इससे दिल्ली के करोड़ों फैंस को एक तरफ जहां जोरदार झटका लगा है, दूसरी ओर नए कप्तान के नाम सामने आने से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। आईपीएल के आगाज में सिर्फ 3 दिनों का वक्त बाकी है। इस कड़ी में आज यानी 19 मार्च को टीम ने नया कप्तान चुन लिया है। बता दें कि आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली के फुल टाइम कप्तान ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था। इस कारण से खिलाड़ी आईपीएल 2023 नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाया गया था। लेकिन अब दिल्ली ने एक बार फिर से कप्तान बदल दिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘…ट्रॉफी जीतने के बाद कैसा फील होता है!’ कोहली ने आईपीएल से पहले दिया बड़ा बयान
करोड़ों फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी
दिल्ली कैपिटल्स ने अपना नया कप्तान ऋषभ पंत को चुन लिया है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर थे, लेकिन पंत की वापसी के साथ ही वॉर्नर से यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई है और यह जिम्मेदारी ऋषभ पंत को सौंप दी गई है। वैसे कयास तो पहले से ही लगाए जा रहे थे कि कप्तान पंत को ही बनाया जाएगा, लेकिन बीते दिन खबर आई थी कि दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग कप्तानी ऋषभ पंत को नहीं सौंपकर किसी और को सौंप सकते हैं। लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने खुद ऐलान कर दिया है कि आईपीएल 2024 में दिल्ली के लिए ऋषभ पंत कप्तानी करते दिखेंगे। इससे पंत के करोड़ों फैंस को सुकुन मिला होगा। वह एक बार फिर से पंत को बतौर कप्तान देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रिवील करने से पहले ही लीक हो गई RCB की नई जर्सी! विराट और सिराज की तस्वीर वायरल
2022 के दिसंबर में हुआ था खिलाड़ी का एक्सीडेंट
बता दें कि भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को एक्सीडेंट हो गया था। खिलाड़ी अपनी कार से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी और यह हादसा हो गया था। इस दौरान खिलाड़ी का काफी मुश्किल से जान बच सकी थी। उस स्थिति से पंत का क्रिकेट में वापसी करना काफी मुश्किल लग रहा था, लेकिन आखिरकार 23 महीने बाद वह वापसी करने में कामयाब रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB ने बदला अपनी टीम का नाम, अब नहीं होगा ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
8 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
10 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines