IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में अब तक 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन उम्दा रहा है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी ने 5 में से 4 मुकाबलों में विजय प्राप्त की है और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। कुछ और मुकाबले होने के साथ ही प्लेऑफ की तस्वीर भी साफ होने लगेगी। इस सीजन कुछ खिलाड़ियों ने कप्तानी में डेब्यू किया।
रुतुराज को सौंपी गई CSK की कमान
IPL 2024 की शुरुआत से ऐन पहले CSK मैनेजमेंट ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को फ्रेंचाइजी के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी। रुतुराज को IPL में कप्तानी का कोई अनुभव नहीं था। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को खरीदा। इसके बाद एडेन मार्कराम के जगह उन्हें SRH की कमान सौंप दी गई। साथ ही 17वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया। इसके बाद हार्दिक को MI का कप्तान नियुक्त किया गया। दूसरी ओर GT ने शुभमन गिल को कप्तानी का कार्यभार सौंपा। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने इस सीजन कप्तानी में डेब्यू किया। ऐसे में आइए जानते हैं इन कप्तानों का अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है।
तीनों ही टीमों ने जीते 3-3 मैच
रुतुराज की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 3 में जीत दर्ज की है। 6 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। पैट कमिंस की कप्तानी में SRH को अब तक खेले 5 में से 3 मुकाबलों में जीत मिली है। इसके अलावा टीम को 2 में हार का मुंह भी देखना पड़ा है। +0.344 नेट रन नेट के साथ टीम अंक तालिका में 5वें नंबर पर है। साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी में GT अब तक 6 मुकाबले खेल चुकी है। इस दौरान टीम ने 3 मैच जीते हैं और इतने में ही उन्हें हार मिली है। -0.637 नेट रन नेट के साथ गुजरात पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर काबिज है।
ये भी पढ़ें: PBKS vs RR Playing 11: यशस्वी जायसवाल की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता, लियाम लिविंगस्टोन की हो सकती वापसी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कार्तिक की फॉर्म ने बढ़ाई विकेटकीपर्स की टेंशन! इन 3 खिलाड़ियों पर बाहर होने का खतरा
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines