IPL 2024 DC vs RR: आईपीएल 2024 का 56वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस सीजन दिल्ली ने राजस्थान को पहली बार हराया है। इस मैच में एक बार फिर से थर्ड अंपायर के फैसले पर विवाद देखने को मिला है। मैच में ये विवाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के विकेट के दौरान हुआ। वहीं संजू के विकेट पर दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल का ऐसा रिक्शन सामने आया जिसको देखकर फैंस भड़क गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पार्थ की जमकर क्लास लगानी शुरू की।
पार्थ जिंदल पर भड़के फैंस
मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुकेश कुमार 16वां ओवर कर रहे थे और उनके सामने राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन थे। संजू काफी शानदार लय में दिखाई दे रहे थे और अपने शतक के भी करीब थे। तभी संजू ने मुकेश की एक गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से करारा शॉट मारा। संजू का ये शॉट बाउंड्री लाइन पर खड़े शाई होप के हाथों में गया। जिसके बाद सभी को लगा था कि शाई होप के पैर का कुछ हिस्सा बाउंड्री को लगा है लेकिन थर्ड अंपायर ने इसको चेक किया और संजू आउट को पवेलियन वापस लौटना पड़ा।
दरअसल कैच होने के बाद संजू मैदान से बाहर जाने लगे थे लेकिन जैसे ही उन्होंने रीप्ले देखा तो संजू वापस आ गए। इसके बाद संजू ने इसको लेकर फील्ड अंपायर से बातचीत करना शुरू किया। जैसे ही संजू ने फील्ड अंपायर से बात शुरू की तो स्टेडियम में बैठे दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल आउट है, आउट है चिल्लाने लगे। दिल्ली के सह-मालिक का ये बर्ताव फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पोस्ट शेयर करके पार्थ जिंदल की जमकर क्लास लगाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि जितना मैं मालिकों को अपनी टीमों की जीत के प्रति उत्साहित होना पसंद करता हूं और आनंद लेता हूं, पार्थ जिंदल का यह बिल्कुल अपमानजनक था और आईपीएल में ये पहली बार नहीं था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि पार्थ जिंदल आईपीएल के सबसे ज्यादा परेशान करने वाले फ्रेंचाइजी मालिक हैं।
ये भी पढ़ें:- SRH vs LSG Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स में 3 तो सनराइजर्स हैदराबाद में हो सकता 1 बदलाव
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दिल्ली की जीत से प्वाइंट्स टेबल में हलचल, SRH और LSG की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines