IPL 2024 DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन का 56वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। फैंस को एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला। लेकिन इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान रॉयल्स पर भारी पड़ी। इस मैच को दिल्ली ने 20 रनों से जीतकर 2 अहम प्वाइंट्स हासिल किए। ये मैच रोमांचक होने के साथ-साथ फिर से एक विवाद लेकर आया। जिसकी सोशल मीडिया पर अब काफी चर्चाएं हो रही है। चलिए आपको बताते है इस मैच के वो तीन खास पल जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।
1. संजू सैमसन का विकेट
इस मैच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का विकेट रहा। 16वें ओवर में संजू ने मुकेश कुमार की गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से करारा शॉट लगाया था जो सीधे शाई होप के हाथों में गया था। जिसके बाद फैंस को रिप्ले देखकर लगा कि शाई होप का पैर बाउंड्री को लगा है लेकिन थर्ड अंपायर ने इसको चेक करने के बाद संजू को आउट दे दिया था। थर्ड अंपायर के इस फैसले से फैंस काफी निराश और हैरान दिख रहे हैं।
2. आर अश्विन का कमाल
राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। अश्विन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही अश्विन ने टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा को आईपीएल में विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अश्विन के नाम अब आईपीएल में 176 विकेट दर्ज हो गए है। अश्विन आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज भी बन गए हैं।
3. जैक फ्रेजर मैकगर्क की ताबड़तोड़ पारी
ऑस्ट्रेलियाई युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क इस बार आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। शुरुआती मैचों में फ्रेजर को टीम में मौका नहीं मिला था लेकिन जबसे उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, तबसे दिल्ली की बल्लेबाजी ही बदल गई। जैक ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस को काफी इंप्रेस किया है। दिल्ली के लिए ओपनिंग करते हुए फ्रेजर टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं। राजस्थान के खिलाफ एक बार फिर से जैक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मैच में फ्रेजर ने 20 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान जैक ने 7 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें;- DC vs RR: ‘जैसे दूध में मक्खी पड़ी…’ संजू सैमसन के विकेट पर सिद्धू हैरान
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: संजू के विकेट पर DC के मालिक का ऐसा रिएक्शन देख भड़के फैंस, पार्थ जिंदल की लगा दी क्लास
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
8 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines