Jake Fraser-McGurk DC vs MI: आईपीएल के इस सीजन में खूब रन बरस रहे हैं। बल्लेबाज रिकॉर्डतोड़ पारी खेलते नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसी ही बल्लेबाजी शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने की। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए मैक्गर्क ने महज 15 गेंदों में पचासा ठोक डाला। उन्होंने 300 प्लस की स्ट्राइक रेट से विस्फोटक बल्लेबाजी की। हालांकि वे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना का एक रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। आइए आपको बताते हैं कि मैक्गर्क की ये पारी सुरेश रैना के किस रिकॉर्ड के करीब रही।
84 में से 80 रन सिर्फ बाउंड्री से जड़े
दरअसल, मैक्गर्क ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में 27 गेंदों में 11 चौके-6 छक्के ठोक 311.11 की स्ट्राइक रेट से कुल 84 रन जड़े। ये 50+ रन की एक आईपीएल पारी में सिर्फ बाउंड्री से जड़े गए रनों का पांचवां हाईऐस्ट स्कोर है। यानी मैक्गर्क ने अपनी 84 रन की पारी में से 80 रन सिर्फ बाउंड्री से जड़े। मैक्गर्क ने 95.23 प्रतिशत रन बाउंड्री से बनाए।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अब सूर्या को भूल जाओ… टीम इंडिया को मिल गया SKY का प्रो वर्जन
नहीं तोड़ पाए सुरेश रैना का रिकॉर्ड
इससे पहले उन्होंने सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी तूफानी पारी खेलते हुए इसी तरह का रिकॉर्ड बनाया था। तब उन्होंने 65 में से 62 रन सिर्फ बाउंड्री से जड़े थे। हालांकि वह इस शानदार पारी के बावजूद सुरेश रैना के रिकॉर्ड से पीछे रह गए।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: जीत के बाद पंजाब किंग्स के लिए आई बुरी खबर, यह दिग्गज लौटा अपने देश
रैना ने 87 में से 84 रन बाउंड्री से जड़े थे
सुरेश रैना ने 201 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में विस्फोटक पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 87 रन जड़े थे। इसमें से 84 रन सिर्फ बाउंड्री से आए थे। रैना ने 96.55 रन बाउंड्री से बनाए। उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। रैना ने 12 चौके-6 छक्के ठोक 348.00 की स्ट्राइक रेट से रन जड़े थे।
ये भी पढ़ें: Exclusive: शशांक सिंह ने खोला तूफानी पारी का राज, स्कोर बोर्ड देखे बिना ही जिता दिया मैच
काइल मेयर्स और आंद्रे रसेल का भी नाम शामिल
मैक्गर्क की इस पारी ने फैंस को सुरेश रैना की पारी की याद दिला दी। रैना और मैक्गर्क के अलावा इस लिस्ट में काइल मेयर्स और आंद्रे रसेल का भी नाम शामिल है। काइल मेयर्स ने पिछले साल पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। जिसमें से 52 रन बाउंड्री से आए थे। वहीं आंद्रे रसेल ने आरसीबी के खिलाफ 2019 में कोलकाता में 65 रन की पारी खेली थी। जिसमें से 62 रन बाउंड्री से निकले थे।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 के बीच MI को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ घातक खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: LSG Vs RR: लखनऊ को मिली ‘गुड न्यूज’, मैच विनर खिलाड़ी कर सकता है वापसी
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines