हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2024: कौन हैं अरशद खान? मैच हारकर भी जीत लिया दिल

Arshad Khan LSG vs DC: अरशद खान ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमाई।

विज्ञापन
Arshad Khan LSG vs DC

Arshad Khan LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मंगलवार को खेला गया मुकाबला भले ही दिल्ली ने जीत लिया हो, लेकिन लखनऊ का एक खिलाड़ी हैरान कर गया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर अरशद खान ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस को चौंका दिया। अरशद खान अकेले ही मैदान में डटे रहे, हालांकि लखनऊ की टीम मैच हार गई, लेकिन अरशद ने अपनी स्पिरिट से करोड़ों दिल जीत लिए।

अरशद खान आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। जब लखनऊ के धुरंधर बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटने लगे तो अरशद खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक 175.76 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 58 रन ठोके। वह आखिरी बॉल तक मैदान में डटे रहे, हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सके।

कौन हैं अरशद खान? 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के गोपालगंज के सिवनी तहसील में जन्मे अरशद खान की उम्र 27 साल है। वह ऑलराउंडर के तौर पर पहचान रखते हैं। अरशद बाएं हाथ से बल्लेबाजी और बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। निचले क्रम पर विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ ही अरशद सीम बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस मैच में एक विकेट भी चटकाया।

पिता से सीखीं बारीकियां

अरशद ने अपने पिता अशफाक के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां सीखी थीं। वह सिवनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन में कोच की भूमिका निभा चुके हैं। अरशद के शानदार प्रदर्शन के बूते उन्होंने महज 14 साल की उम्र में मध्य प्रदेश की अंडर-16 टीम में जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंडर-19, अंडर-23 टीमों में जगह बनाने के बाद अरशद ने सीके नायडू ट्रॉफी 2020 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 400 रन ठोके और 36 विकेट चटकाए। वह टूर्नामेंट में हाईऐस्ट विकेट टेकर थे। इसके बाद उन्हें एमपी की सीनियर टीम में जगह मिली।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे अरशद खान

 

 

अरशद के लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 2022 की नीलामी में खरीदा, लेकिन वे चोट के कारण पूरे सीजन से चूक गए। खास बात यह है कि अरशद 2023 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 6 मैचों में 5 विकेट चटकाए, लेकिन आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया। इसके बाद लखनऊ ने उन्हें महज 20 लाख रुपये देकर अपना बना लिया। हालांकि इस बार भी लखनऊ ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए। अरशद ने सिर्फ तीन मुकाबले ही खेले। जिसमें उन्होंने 83 के औसत से 83 रन और एक विकेट चटकाया।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदले प्लेऑफ के समीकरण, एक टीम को फायदा, 3 के बीच तगड़ी जंग 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2024: जोस बटलर को कौन करेगा रिप्लेस? टॉम कोहलर कैडमोर का नाम आया सामने 

ये भी पढ़ें: IRE vs PAK: बाबर आजम ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: DC vs LSG: केएल राहुल ने लपका बेहतरीन कैच, संजीव गोयनका भी हुए मुरीद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola