IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 में 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले को केकेआर ने 106 रनों से जीत लिया। आईपीएल 2024 में केकेआर की ये लगातार तीसरी जीत थी। वहीं दिल्ली की ये इस टूर्नामेंट में तीसरी हार है। इस जीत के बाद जहां एक तरफ केकेआर को प्वाइंट्स टेबल में तगड़ा फायदा पहुंचा है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल
जहां एक तरफ आईपीएल 2024 में केकेआर का ये तीसरा मुकाबला था तो वहीं दिल्ली का चौथा मैच था। इस मैच से पहले केकेआर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी, तो दिल्ली सातवें स्थान पर। 16वें मुकाबले में केकेआर की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल थोड़ी बदल गई। इस मैच को जीतने के बाद केकेआर की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले नंबर पर थी। वहीं इस मैच में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम सातवें स्थान से नौवें स्थान पर आ गई है। दिल्ली की टीम अब आरसीबी से भी नीचे पहुंच गई है। दिल्ली की हार से आरसीबी को एक पायदान का फायदा पहुंचा है। पहले आरसीबी की टीम नौवें स्थान पर थी लेकिन अब आठवें स्थान पर आ गई है।
केकेआर ने 106 रन से जीता था मैच
आईपीएल 2024 में 3 मार्च को खेले गए मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 272 रन बनाए थे। जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 166 रनों पर ढेर हो गई थी। केकेआर की तरफ से इस मैच में सुनील नरेन ने तूफानी पारी खेली थी। नरेन ने 39 गेंदों पर 85 रन बनाए थे। तो वहीं आंद्रे रसेल ने 41 रन बनाए थे। वहीं दिल्ली की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने 55 रनों की तेज पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान पंत ने 5 शानदार छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- GT vs PBKS Dream 11: करना चाहते है तगड़ी कमाई, तो इन खिलाड़ियों को करे शामिल
ये भी पढ़ें:- Rishabh Pant ने मैच हारकर जीता दिल, आपने देखा ये अद्भुत No Look Six?
ये भी पढ़ें:- DC vs KKR: कोलकाता की लगातार तीसरी जीत, पंत की पारी नहीं आई काम
संबंधित खबरें
अभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
5 mins agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
56 mins agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
2 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
3 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
4 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
4 hrs agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines