DC vs KKR: कोलकाता की लगातार तीसरी जीत, पंत की पारी नहीं आई काम

IPL 2024 DC vs KKR: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 16वां मुकाबला खेला गया। इस मैच को केकेआर ने जीत लिया है। केकेआर की ये लगातार तीसरी जीत है।

IPL 2024 DC vs KKR

IPL 2024 DC vs KKR

IPL 2024 DC vs KKR: आईपीएल 2024 में 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच को कोलकाता ने 106 रनों से जीत लिया है। इस सीजन में केकेआर की ये लगातार तीसरी जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 272 रन बनाए थे। 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 17.2 ओवर में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पंत ने 4 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए। पंत के अलावा स्टब्स ने 54 रनों की शानदार पारी खेली। स्टब्स ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 4 छक्के लगाए। लेकिन ये दोनों बल्लेबाज अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती और वैभव ने की शानदार गेंदबाज

कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से इस मैच में वरुण चक्रवर्ती और वैभव ने कमाल की गेंदबाजी की। वरुण ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं वैभव ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने 2 और नरेन-रसेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

विज्ञापन

केकेआर ने बनाए थे 272 रन

मैच में टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 272 रन बनाए थे। केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन ने 85 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में नरेन ने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके अलावा आंद्रे रसेल ने 41 और रिंकु सिंह ने 26 रनों की पारी खेली थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एनरिक ने 3 और ईशांत शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा खलील अहमद ने एक विकेट झटका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ