Rishabh Pant Mohit Sharma: दिल्ली के मैदान पर बुधवार को ऋषभ पंत की सुनामी आई। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में ऋषभ पंत ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। यूं तो पंत ने अपनी विस्फोटक पारी में एक से एक छक्के जड़े, लेकिन आज उनके छक्के से ज्यादा एक चौके के चर्चे हो रहे हैं।
20वें ओवर की तीसरी गेंद पर जड़ा शानदार चौका
पंत ने ये चौका 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर जड़ा। मोहित शर्मा की लाइन-लेंथ बिगाड़ चुके पंत ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया था। अब मोहित तीसरी गेंद डालने आए तो उन्होंने इसे ऑफ स्टंप से थोड़ा दूर रखने की कोशिश की, ताकि ये पंत की पहुंच से दूर रहे और वे बड़ा शॉट नहीं खेल पाएं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि पंत आज तोड़ने के मूड में हैं।
जैसे ही गेंद पिच होकर ऑफ स्टंप से दूर जाने लगी, पंत ने पैर फैलाए और अपने बाएं पैर पर बैठकर एक हाथ से करारा चौका कूट डाला। डीप बैकवर्ड पॉइंट पर ये चौका देख हर कोई हैरान रह गया क्योंकि ऐसा पहले शायद ही कभी देखा गया हो। पंत जमीन पर गिरे, लेकिन एक्रोबेटिक अंदाज में की गई इस बल्लेबाजी ने करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया।
लास्ट ओवर में मोहित शर्मा को जमकर कूटा
लास्ट ओवर में पंत ने मोहित शर्मा की जमकर सुताई की। इस चौके के बाद पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैक टू बैक 3 छक्के ठोके। मोहित इस ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। पंत ने इस ओवर में 31 रन जड़े। ऋषभ पंत 43 गेंदों में 5 चौके-8 छक्के ठोक 204.65 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 88 रन ठोके। उनकी इस लाजवाब पारी ने दर्शकों की नस-नस में रोमांच भर दिया।
वर्ल्ड कप का टिकट पक्का
ऋषभ पंत ने इस तूफानी पारी से वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी ठोक दी है। फैंस का कहना है कि पंत का वर्ल्ड कप टिकट पक्का माना जा सकता है। यदि टी-20 वर्ल्ड कप में पंत ने ऐसी बेखौफ बल्लेबाजी की तो विश्व कप भारत के हाथ आ सकता है।
संबंधित खबरें
अभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
24 mins agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
1 hr agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
2 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
3 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
4 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
5 hrs agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines