IPL 2024 Virat Kohli CSK vs RCB: आईपीएल 2024 का आगाज एक बड़े मुकाबले के साथ होने वाला है। सीजन के पहले मैच में आमने-सामने होंगी दो सबसे चर्चित टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। आरसीबी की टीम पर तो सभी की नजरें होंगी ही वहीं उससे ज्यादा नजरें होंगी विराट कोहली पर जो जनवरी के बाद अब क्रिकेट फील्ड पर उतरेंगे। विराट ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इंग्लैंड सीरीज से नाम वापस लिया था। अब सीएसके के खिलाफ पहले मैच में ही वह बड़ा कीर्तिमान बना सकते हैं।
वैसे तो विराट कोहली का कद अब कुछ इस तरह का हो गया है कि वह जब मैदान पर उतरते हैं तो कोई ना कोई रिकॉर्ड जरूर उनका इंतजार कर रहा होता है। ऐसा ही कुछ आईपीएल 17 के पहले मुकाबले में भी होने वाला है। इस मैच में विराट कोहली अगर 1 रन भी बनाते हैं तो वह खास मुकाम हासिल कर लेंगे।
क्या है वो खास रिकॉर्ड?
विराट कोहली ने अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुल 999 रन बनाए हैं। इसमें चैंपियंस लीग के भी आंकड़े शामिल हैं। यानी अगर इस मैच में वह 1 रन बना लेते हैं तो वह सीएसके के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लेंगे। इतना ही नहीं अगर उन्होंने इस पारी में 15 रन बना लिए तो वह सिर्फ आईपीएल में सिएसके के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लेंगे। यानी अभी तक आईपीएल में विराट ने सीएसके के खिलाफ 985 रन बनाए हैं। उनसे पहले सिर्फ एक खिलाड़ी ही आईपीएल में ऐसा कर पाया है।
CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज (सिर्फ IPL)
- शिखर धवन- 1057
- विराट कोहली- 985
- रोहित शर्मा- 791
- दिनेश कार्तिक- 675
- डेविड वॉर्नर- 644
विराट कोहली के IPL रिकॉर्ड पर एक नजर
विराट कोहली के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं वह एकमात्र 7000 रन या उससे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी हैं। विराट के नाम अभी तक आईपीएल में 237 मैचों की 229 पारियों में 7263 रन दर्ज हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 7 शतक भी लगाए हैं। इसके अलावा 50 अर्धशतक भी वह आईपीएल में लगा चुके हैं। उनका औसत 37.2 और स्ट्राइक रेट 130 से ऊपर है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: टूर्नामेंट से पहले एक और टीम को झटका, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पूरे सीजन से वापस लिया नाम
यह भी पढ़ें- IPL 2024 CSK vs RCB: मौसम से पिच के मिजाज तक, जानें पहले मैच के बारे में सबकुछ
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
27 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines