IPL 2024, CSK vs RCB, Ruturaj Gaikwad: इंडियन प्रीमियर 2024 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से हो रही है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए RCB ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए। अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली। अब CSK को जीत के लिए 174 रनों की दरकार है।
RCB की तूफानी शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान फाफ ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। फाफ ने आते ही बाउंड्री की बारिश कर दी। 5वें ओवर में RCB को पहला झटका लगा। फाफ ने 23 गेंदों पर 35 रन बनाए। मुस्तफिजुर रहमान ने इस साझेदारी को तोड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने रजत पाटीदार को पवेलियन की राह दिखाई। पाटीदार खाता तक नहीं खोल सके।
विराट कोहली ने बनाए 21 रन
पावरप्ले के आखिरी ओवर में दीपक चाहर ने RCB को तीसरा झटका दिया। उन्होंने ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच आउट कराया। मैक्सवेल गोल्डन डक का शिकार हुए। 12वें ओवर में रहमान ने अपनी टीम को 2 और सफलताएं दिलाईं। उन्होंने दूसरी गेंद पर विराट कोहली और चौथी गेंद पर कैमरून ग्रीन का शिकार किया। विराट ने 20 गेंदों पर 21 और ग्रीन ने 22 गेंदों पर 18 रन बनाए।
रहमान ने झटके 4 विकेट
20वें ओवर की आखिरी गेंद पर अनुज रावत रन आउट हुए। उन्होंने 25 गेंदों पर 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। दिनेश कार्तिक 26 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। CSK की ओर से रहमान ने अपने कोटे के 4 ओवर में 29 रन देकर 4 सफलताएं प्राप्त कीं। उनके अलावा दीपक चाहर को 1 विकेट मिला। तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा और रवींद्र जडेजा कोई विकेट नहीं ले सके।
ये भी पढ़ें: CSK vs RCB: रचिन-रहाणे ने लपका कोहली का बेहतरीन कैच, खतरनाक नजर आ रहे थे विराट
ये भी पढ़ें: IPL: रुतुराज से पहले इन कप्तानों के नेतृत्व में खेल चुके हैं धोनी, जान लें सभी के नाम
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines