CSK vs RCB Head To Head Record Chepauk Stadium: 22 फरवरी 2024 का आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान किया जा चुका है। हालांकि अभी सिर्फ 22 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक के शेड्यूल की घोषणा की गई है। आईपीएल 2024 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें एक नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी, लेकिन उससे पहले चलिए आपको बताते हैं कि अब तक आईपीएल इतिहास में किस टीम का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है।
आरसीबी और सीएसके हेड टू डेड
आईपीएल 2024 के सीजन की शुरुआत दो बेहतरीन टीमों के बीच भिड़त के साथ होगा। दोनों ही टीम के कप्तान चाहेंगे की उनकी टीम जीत के साथ सीजन की शुरुआत करे। 2008 से लेकर 2023 तक इन दोनों टीमों के बीच 31 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें से 10 मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीते हैं। जबकि 20 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी है। वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। आंकड़े देखें जाए तो इसमें चेन्नई सुपर किंग्स बाजी मारता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि अब देखना यह होगा आईपीएल 2024 के पहले मैच में कौन सी टीम जीतने में सफल होती है।
एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई मजबूत
आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर 9 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें से 8 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता है। बता दें कि बैंगलोर ने चेपॉक स्टेडियम में आखिरी बार 2008 में जीत दर्ज की थी। जिसके बाद से अब वह कभी चेपॉक का किला फतेह नहीं कर पाई है।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत को जीत दिलाने के बाद भी क्यों खुश नहीं हैं रोहित शर्मा? रांची टेस्ट के बाद आया कप्तान का बयान
फाफ डु प्लेसिस होंगे आरसीबी के कप्तान
आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डु प्लेसिस को कप्तान बनाया था। उसी साल उन्होंने 7 करोड़ में इस खिलाड़ी को खरीदा था। जिसके बाद उसी सीजन फाफ को कप्तानी सौंप दी गई थी। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में आईपीएल 2022 में आरसीबी टॉप 4 में जगह बनाने में सफल रही थी। फिर उसके बाद 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर छठे स्थान पर रही थी। अब एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी की जिम्मेदारी फाफ डु प्लेसिस निभाते हुए नजर आएंगे। आरसीबी के फैंस फाफ से उम्मीद कर रहे होंगे कि वह इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहला खिताब जिताने में मदद करेंगे। बता कि 2008 से अब तक यह टीम अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही है।
ये भी पढ़ें- PSL 2024: टी20 लीग के दौरान मचा बवाल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स की फैमिली के साथ हुई बदसलूकी
सीएसके के पास पांच आईपीएल खिताब
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। सीएसके ने पिछले साल धोनी की कप्तानी में पांचवां आईपीएल का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस को शिकस्त दी थी। जिसके बाद धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। अब एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कमान महेंद्र सिंह धोनी संभालते हुए नजर आएंगे। फैंस की उम्मीद होगी की एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी उठाए।
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
21 mins agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
1 hr ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
2 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
4 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
12 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
12 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
14 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines