IPL 2024 CSK vs RCB Dream 11 Team: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच होने वाला है। यह ओपनिंग मैच चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा। इस मैच के पहले कई आंकड़े सामने आ रहे हैं। हेड टू हेड में चेन्नई का पलड़ा भारी है। वहीं चेपॉक में भी सीएसके का आरसीबी के सामने बेहतरीन रिकॉर्ड है। चेपॉक की पिच को अमूमन स्लो पिच का दर्जा मिला हुआ है। ऐसे में ड्रीम 11 टीम बनाने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें।
चेपॉक में 8 बार सीएसके और आरसीबी का सामना हुआ है, उसमें से सात बार चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी है। अब आईपीएल 17 के पहले मुकाबले में फिर से दोनों टीमों का आमना-सामना होगा। इस मैच में आप भी अगर अपनी फैंटेसी टीम बनाने की सोच रहे हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। चेपॉक में काफी हाईस्कोरिंग मैच नहीं होते हैं। यहां हमेशा से ही 160,170 का लक्ष्य काफी माना जाता है। ऐसे में टॉस की भूमिका अहम हो सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान (Fantasy Tips)
फैंटेसी टीम बनाते वक्त ध्यान रखें कि चेपॉक में ऑलराउंडर्स कमाल कर सकते हैं। उनके अलावा इस मैदान पर वही बल्लेबाज जलवा दिखा सकते हैं जो क्लास के साथ सधी हुई बल्लेबाजी करना भी जानते हैं। वहीं स्लो आर्म पेसर जैसे दीपक चाहर, आकाशदीप इस मैदान पर फिट हो सकते हैं।
क्या हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम
- विकेटकीपर– एमएस धोनी
- बल्लेबाज– विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, रचिन रविंद्र
- ऑलराउंडर– शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, डैरिल मिचेल, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल
- गेंदबाज– दीपक चाहर, आकाशदीप
- कप्तान– शिवम दुबे, उपकप्तान– विराट कोहली
सीएसके और आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
CSK Probable Playing 11: रुतुराज गायकवाड़, रचिन रविंद्र, डैरिल मिचेल, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली/समीर रिजवी, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान।
RCB Probable Playing 11: फाफ दु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज, करण शर्मा, आकाशदीप।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: CSK और RCB के बीच होगी भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की संभावित Playing 11
यह भी पढ़ें- IPL 2024: चेपॉक में खेला जाएगा ओपनिंग मैच, जानें यहां RCB और CSK का कैसा है रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines