IPL 2024 CSK vs RCB: आईपीएल 2024 का आगाज अब से 48 घंटे बाद होने वाला है। पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी इस टूर्नामेंट की दो सबसे पॉपुलर टीमें, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास की यह 32वीं भिड़ंत होगी। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में होगा और इस मैदान पर टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन अपनी होम ऑडियंस के सामने उतरेगी। मगर इस टीम के लिए पहले मैच में दो खिलाड़ी नहीं शामिल होंगे जो पिछले सीजन टीम के लिए ट्रॉफी उठाते नजर आए थे।
कौन हैं वो 2 खिलाड़ी?
अगर उन दोनों खिलाड़ियों की बात करें तो यह विदेशी खिलाड़ी हैं। एक बेहतरीन बल्लेबाज है तो दूसरा बेहतरीन गेंदबाज। इन दोनों ने पिछले साल चेन्नई को पांचवां खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर डेवोन कॉन्वे और श्रीलंका के उभरते हुए सितारे मथीसा पाथिराना की। इन दोनों ने पिछले सीजन में जलवा दिखाया था, मगर आगामी सीजन के कुछ शुरुआती मैचों से बाहर हैं। साथ ही अभी इनकी वापसी पर सस्पेंस बना हुआ है।
पिछले सीजन कैसा रहा था प्रदर्शन?
मौजूदा समय में चोट से जूझ रहे कॉन्वे और पाथिराना की बात करें तो पिछले सीजन दोनों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। कॉन्वे ने 16 मुकाबलों में 672 रन बनाए थे। वहीं पाथिराना ने 12 मैचों में 19 विकेट लेकर कमाल की गेंदबाजी की थी। आगामी सीजन में टीम को निश्चित ही इन दोनों की कमी खलेगी। फिलहाल डेवोन कॉन्वे की जगह रचिन रविंद्र पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं पाथिराना की जगह बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को टीम में जगह मिल सकती है।
सीएसके का पूरा स्क्वाड
एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जड़ेजा, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, मिचेल सैंटनर , महेश थीक्षाना, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, अजय मंडल, निशांत सिंधु, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डैरिल मिचेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली, डेवोन कॉन्वे, मथीशा पाथिराना।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: सूर्यकुमार यादव के बिना कैसी होगी MI की प्लेइंग 11, क्या अर्जुन तेंदुलकर को मौका देंगे हार्दिक?
यह भी पढ़ें- IPL 2024: क्या श्रेयस अय्यर टीम इंडिया को दे रहे धोखा? बिना फिट हुए ही खेलेंगे आईपीएल
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने तीरंदाजी में जीता चौथा गोल्ड मेडल, रिकर्व इवेंट में महिला टीम ने रचा इतिहास
1 hr agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
1 hr agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने पहली बार महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
2 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
11 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines