Warning Received When Dhoni Came To The Field: महेंद्र सिंह धोनी जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं, स्टेडियम में उपस्थित हजारों फैंस एक साथ धोनी-धोनी के नारे लगाने लगते हैं। कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान देखने को मिला था कि जब धोनी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आ रहे थे, तो विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल को स्टेडियम का शोर सुनकर कान बंद करना पड़ा था। इसके अलावा जब हैदराबाद के खिलाफ भी धोनी बल्लेबाजी के लिए आए थे, इस दौरान भी धोनी-धोनी के नारे से पूरा स्टेडियम को गूंज उठा था। अब लखनऊ के खिलाफ मैच के दौरान भी धोनी के आने पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस मैच के बाद बड़ी वार्निंग दे दी गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 के बीच हो सकता है बड़ा उलटफेर, अब इन 7 कप्तानों पर मंडराया बैन होने का खतरा
डिकॉक की पत्नी ने दी वॉर्निंग
लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीकी विस्फोटक बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की पत्नी भी चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान स्टेडियम में उपस्थित थी। उन्होंने जो स्मार्टवॉच पहन रखी थी, उस पर वार्निंग आने लगा कि शोर बहुत अधिक है, इससे कान को खतरा हो सकता है। डिकॉक की पत्नी ने मैच के बाद कहा कि जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आए, इस दौरान स्टेडियम में काफी शोर हो रहा था, अगर इस शोर को 10 मिनट तक सुन लिया जाए, तो कान खराब हो सकता है। उन्होंने खुद बताया कि उन्होंने जो घड़ी पहन रखी थी, उस पर बार-बार वार्निंग दिया जा रहा था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मोहम्मद नबी ने MI में नए विवाद को दिया जन्म! ‘हार्दिक को लेकर किया पोस्ट…फिर डिलीट’
माही के आने पर क्यों शोर करते हैं फैंस
महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज आईपीएल 2024 में बहुत अधिक देखा जा रहा है। इस आईपीएल से पहले स्टेडियम में इतना शोर सुनाई नहीं देता था, लेकिन इस बार फैंस क्रेजी हो गए हैं। इसका कारण शायद ये है कि यह सीजन माही के लिए आईपीएल 2024 आखिरी सीजन हो सकता है। धोनी ने पहले ही कप्तानी छोड़ दी है अब उम्मीद जताई जा रही है कि माही अब आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं, इसी कारण से उन्होंने कप्तानी छोड़ी है। ऐसे में फैंस को भी बेहतर पता है कि उनके पास कुछ ही मैच बचे हैं, जब वह माही को बल्लेबाजी करते देख पा रहे हैं। यही वजह है कि धोनी जब भी मैदान पर आते हैं, फैंस धोनी-धोनी के नारे लगाने शुरू कर देते हैं।
ये भी पढ़ें:- Fact Check: मेगा ऑक्शन पर वायरल हुआ प्रीति जिंटा का बयान, ‘रोहित के लिए जान की बाजी लगा दूंगी’
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
22 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
47 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines