7 Captains May Ban in Mid OF IPL 2024: आईपीएल 2024 में अभी तक तो सब कुछ अच्छा चल रहा है। लेकिन जल्द ही काफी कुछ बदल सकता है। बीसीसीआई आईपीएल के कप्तानों पर बड़े एक्शन लेने की तैयारी में है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है, आईपीएल 2024 के बीच एक-दो फ्रेंचाइजियों के नहीं, बल्कि कुल 7 टीमों के कप्तानों पर बैन लगाया जा सकता है। इससे फ्रेंचाइजी अभी से टेंशन में आ गए हैं। कल तक तो इस लिस्ट में सिर्फ 5 कप्तानों के नाम शामिल थे, जिसे बैन किया जा सकता था, लेकिन अब 2 और कप्तानों का नाम इस अनचाहा लिस्ट में दर्ज हो गया है। चलिए आपको बताते हैं बीसीसीआई किन 7 कप्तानों पर ले सकता है एक्शन।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मोहम्मद नबी ने MI में नए विवाद को दिया जन्म! ‘हार्दिक को लेकर किया पोस्ट…फिर डिलीट’
राहुल और रुतुराज का नाम जुड़ा
बता दें कि चेन्नई और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले के बाद रुतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल की भी मुश्किलें बढ़ गई है। दोनों टीमों के कप्तान पर बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। बीसीसीआई ने इस मैच के बाद दोनों कप्तानों पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों पर स्लो ओवर रेट की जुर्म में जुर्माना लगाया गया है। इससे मैच से पहले तक बीसीसीआई द्वारा 5 कप्तानों पर यह जुर्माना लगाया जा चुका था, लेकिन अब 2 और कप्तानों का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है। इस खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल का नाम दर्ज है।
ये भी पढ़ें:- Fact Check: मेगा ऑक्शन पर वायरल हुआ प्रीति जिंटा का बयान, ‘रोहित के लिए जान की बाजी लगा दूंगी’
पंत के लिए मुश्किल की घड़ी
इस लिस्ट में शामिल कप्तानों में सबसे अधिक मुश्किल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए है। पंत पर दो बार जुर्माना लगाया जा चुका है, अब पंत अगर पर एक और मैच में स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगता है, तो उन्हें एक मैच के लिए बैन कर दिया जाएगा। इन सभी 7 कप्तानों के लिए मुश्किलें बढ़ने लगी है। खास बात है कि अगर किसी भी कप्तान पर बैन लगता है, तो इससे ना सिर्फ फ्रेंचाइजी की बल्कि करोड़ों फैंस को भी करारा झटका लगने वाला है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को बीच सीजन कप्तान बदलने पड़ जाएंगे। बीसीसीआई के कड़े फैसले के कारण आईपीएल के बीच बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- CSK vs LSG: राहुल ने बढ़ाई थाला की मुश्किलें, इन 2 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ कठिन
लखनऊ की शानदार जीत
आईपीएल 2024 का 34वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम एलएसजी को जीत मिली है। इस जीत के साथ ही लखनऊ इस सीजन खेले गए अभी तक के 7 मुकाबलों में 4 जीत हासिल कर चुकी है। दूसरी ओर रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स भी अभी तक खेले गए 7 मैचों में 4 जीत हासिल कर चुकी है। दोनों टीमें 4-4 मैच जीती है, लेकिन नेट रन रेट अच्छा होने के कारण चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि लखनऊ की टीम 5वें स्थान पर विराजमान है।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
22 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
47 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines