IPL 2024 CSK vs KKR: आईपीएल 2024 में 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो काफी हद तक सही साबित होता हुआ भी दिखा। मैच की पहली ही गेंद पर सीएसके को सफलता हासिल हुई। कोलकाता को पहला झटका फिल सॉल्ट के रूप में लगा। फिल इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
जडेजा ने पकड़ा शानदार कैच
इस मैच में सीएसके के लिए दीपक चाहर नहीं खेल रहे हैं। जिसके चलते सीएसके की तरफ से पहला ओवर तुषार देशपांडे ने डाला। तुषार पांडे ने सीएसके को पहली ही गेंद पर सफलता दिलाई। तुषार की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने फिल सॉल्ट का काफी शानदार कैच लपका। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शून्य पर आउट होने के साथ ही फिल सॉल्ट का एक शर्मनाक लिस्ट में नाम जुड़ चुका है।
फिल सॉल्ट का इस लिस्ट में जुड़ा नाम
इस मैच में बिना खाता खोले आउट होने के बाद फिल सॉल्ट के नाम आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आईपीएल इतिहास में अभी तक केकेआर की तरफ से 4 बल्लेबाज मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए चुके हैं। इससे पहले जैक कैलिस जैसे बल्लेबाज भी आईपीएल में पहली ही गेंद पर आउट हो चुके हैं।
ब्रेंडन मैकुलम बनाम आरसीबी, 2009
मनोज तिवारी बनाम डेक्कन, 2010
जेक कैलिस बनाम डीसी, 2014
जे डेनली बनाम डीसी, 2019
फिल साल्ट बनाम सीएसके, 2024*
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Mayank Yadav की चोट पर कुणाल का बड़ा अपडेट, अगला मैच खेलेंगे या नहीं?
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल अगले मैच में रचेंगे इतिहास! बस करने होंगे इतने शिकार
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: पाकिस्तान टीम के साथ भारत में हुआ था कैसा बर्ताव? बाबर आजम ने कर दिया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines