IPL 2024 CSK vs KKR: आईपीएल 2024 में 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेपॉक स्टेडियम को सीएसके का होम ग्राउंड माना जाता है। इस ग्राउंड पर सीएसके के साथ-साथ केकेआर के फैंस भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। वहीं इस मैच को लेकर स्टेडियम के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे केकेआर के फैंस को काफी निराशा हुई है।
केकेआर फैंस के साथ हो गया भेदभाव!
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको लेकर दावा किया जा रहा है कि चेपॉक में केकेआर के प्रशंसकों को स्टेडियम के अंदर बैनर/पोस्टर/प्लेकार्ड ले जाने से रोक दिया गया। जिसपर केकेआर के फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं।
इस वीडियो पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा सीएसके और चेपॉक प्रबंधन का बेहद शर्मनाक व्यवहार, ऐसे बनाए रखते हैं पीली छवि। वे दूसरी टीमों के फैंस की मौजूदगी से खतरा महसूस कर रहे हैं, पहले आरसीबी के साथ और अब केकेआर के साथ। वहीं एक यूजर ने लिखा मुझे लगता है कि बैनर में कुछ गड़बड़ होगी इसलिए इसकी अनुमति नहीं दी गई। हालांकि न्यूज 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इससे पहले मुंबई इंडियंस के मैच में ऐसा देखने को मिला था। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा को सपोर्ट और हार्दिक पांड्या ट्रोल करने वाले पोस्ट बैन कर दिए गए थे। स्टेडियम प्रबंधन ने इस प्रकार के सभी बैनर और पोस्टर को मैदान के बाहर ही रखवा लिया था।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs SRH Head To Head: पंजाब किंग्स के लिए आसान नहीं होगी तीसरी जीत, हैदराबाद पड़ता है भारी
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: जडेजा ने लपका फिल का असंभव कैच, इस शर्मनाक लिस्ट में जुड़ा सॉल्ट का नाम
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल अगले मैच में रचेंगे इतिहास! बस करने होंगे इतने शिकार
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines