CSK vs GT, Shubman Gill: IPL 2024 के 7वें मैच में आज पिछले सीजन की फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक में खेले जा रहे इस मुकाबले में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के दौरान गिल एक बड़ी गलती कर बैठे। जब टॉप प्रेजेंटर ने गिल से पूछा कि आप टॉस जीतकर क्या करना चाहते हैं। इस दौरान गिल कंफ्यूज हो गया। उन्होंने पहले कहा बैटिंग, लेकिन जल्द ही गिल को अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने फील्डिंग चुनी।
गिल को हुआ गलती का एहसास
टॉस के दौरान शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले बैटिंग करेंगे, सॉरी पहले गेंदबाजी करेंगे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच शारीरिक और मानसिक रूप से थका देने वाला था। 10 टीमें खेल रही हैं और हर कोई अच्छी तरह से आराम कर रहा है और अच्छी तरह से व्यवस्थित है। हमें मैचों के बीच पर्याप्त आराम का समय मिलता है। जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने मुंबई के खिलाफ वापसी की, यह टीम के चरित्र को दर्शाता है। हमारी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।”
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन।
इम्पैक्ट प्लेयर
चेन्नई सुपर किंग्स: मथीशा पथिराना, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, निशांत सिंधु, मिशेल सेंटनर।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शरथ बीआर, अभिनव मनोहर, नूर अहमद, मानव सुथार।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टीम इंडिया की सलामी जोड़ी पक्की, ये खिलाड़ी होगा रोहित का जोड़ीदार!
ये भी पढ़ें: SRH vs MI Playing 11: दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश, इस खिलाड़ी की चोट ने की मुंबई की ताकत आधी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines