IPL 2024 CSK vs GT Ravindra Jadeja: आईपीएल 2024 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में पिछले सीजन की दोनों फाइनलिस्ट टीमें भिड़ेंगी। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पिछले सीजन का फाइनल मुकाबला खेला गया था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उस सीजन चैंपियन बनी थी। सीएसके ने धोनी की कप्तानी में पांचवां खिताब जीता था और मुंबई की बराबरी की थी। चेन्नई की उस जीत में हीरो रहे थे रवींद्र जडेजा। उन्होंने मोहित शर्मा के ऊपर चौका लगाकर चेन्नई को चैंपियन बनाया था। अब उन्हीं रवींद्र जडेजा को चेपॉक में उसी फाइनलिस्ट टीम के खिलाफ खास सम्मान मिलेगा।
पूरा चेपॉक देगा सर जडेजा को सम्मान
दरअसल सीएसके के सभी फैंस और सोशल मीडिया अकाउंट (Whistlepodu Army) ने यह खास सम्मान देने का ऐलान किया है। ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट किया गया और उसमें लिखा कि, आईपीएल 2024 के सातवें मैच की शुरुआत के बाद शाम ठीक 7 बजकर 38 मिनट पर चेपॉक में मौजूद सभी फैंस अपनी सीट से खड़े होकर रवींद्र जडेजा को सम्मान देंगे। गौरतलब है कि मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से होगी। इस तरह पिछले सीजन मिली जीत का उन्हें सम्मान दिया जाएगा।
धोनी ने कंधे पर उठाकर किया था सेलिब्रेट
रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2023 के फाइनल में सिर्फ 6 गेंदें ही खेली थीं। मगर इन 6 गेंद में ही वह पूरे मैच के हीरो बन गए थे। उन्होंने 6 गेंद पर नाबाद 15 रन की पारी खेली थी। पर उनकी यह पारी किसी शतक से भी बढ़कर थी क्योंकि उन्होंने चेन्नई को वहां से मैच जीताकर चैंपियन बना दिया जहां से गुजरात की जीत तय लग रही थी। इसके बाद एमएस धोनी ने उन्हें अपने कंधे पर उठाकर सेलिब्रेट किया था। उसकी तस्वीर फोटो ऑफ द सीजन बन गई थी। आज भी सीएसके या धोनी-जडेजा के फैंस उसे याद रखते हैं।
धोनी ने छोड़ी कप्तानी
मौजूदा सीजन आईपीएल 2024 से एक दिन पहले ही एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इतना ही नहीं धोनी ने टीम की बागडोर रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंपी थी। ऐसा ही धोनी ने 2022 आईपीएल से पहले किया था और रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था। मगर उससे टीम का ग्राफ गिरा और जडेजा भी प्रेशर में आ गए थे। इस कारण बीच सीजन से धोनी ने फिर कमान संभाली थी। अब धोनी ने रुतुराज को कमान सौंपी है और जडेजा टीम के दूसरे सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं। ऐसे में इस बार उनके ऊपर रुतुराज को गाइड करने की भी जिम्मेदारी होगी।
यह भी पढ़ें- CSK vs GT: चेन्नई में लौटा धाकड़ खिलाड़ी, क्या पिछले मैच का हीरो होगा बाहर? Playing 11 पर बढ़ी टेंशन
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की सभी 10 IPL टीम पर नजर, ऐसे तैयार होगा टीम इंडिया का वर्ल्ड कप स्क्वाड
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
37 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
46 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
57 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines