CSK vs GT: चेन्नई को मिला ड्वेन कॉन्वे का परफेक्ट रिप्लेसमेंट, पहले ओवर से ही करता है कुटाई

IPL 2024 CSK vs GT: आईपीएल 2024 से पहले सीएसके के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज चोटिल हो गए थे। जिसके चलते कॉन्वे आईपीएल के पहले फेज से बाहर हो गए थे लेकिन अब सीएसके को कॉन्वे का परफेक्ट रिप्लेसमेंट मिल चुका है।

IPL 2024 CSK vs GT rachin ravindra replacement devon conway

IPL 2024 CSK vs GT rachin ravindra replacement devon conway Image Credit: Social Media

IPL 2024 CSK vs GT: आईपीएल 2024 में सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही है। दरअसल इस बार सीएसके की टीम में न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ड्वेन कॉन्वे नहीं खेल रहे हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 से पहले ही कॉन्वे चोटिल हो गए थे। जिसके चलते उनको आईपीएल के पहले फेज से बाहर होना पड़ा था। हालांकि अब चेन्नई को कॉन्वे जैसा ही विस्फोटक खिलाड़ी मिल गया है। जो उनकी भूमिका को काफी अच्छे से आईपीएल 2024 में निभा रहा है। इस खिलाड़ी के आ जाने के बाद अब कॉन्वे की टीम में वापसी पर खतरा भी मंडराने लगा हैष

विज्ञापन

चेन्नई को मिला परफेक्ट रिप्लेसमेंट

आईपीएल 2024 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार न्यूजीलैंड के युवा बाए हाथ के बल्लेबाज रचिन रविंद्र को खरीदा था। जिसके बाद अब रचिन अपना पहला आईपीएल सीजन खेल रहे हैं। ड्वेन कॉन्वे की गैरमौजूदगी में रचिन सीएसके के लिए ओपनिंग में बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अभी तक रचिन ने सीएसके के लिए दो मैचों में बल्लेबाजी की है और दोनों मैचों में उनका तूफानी अंदाज देखने को मिला है।

विज्ञापन

पहले मैच में रचिन ने 15 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली थी तो वहीं दूसरे मैच में 20 गेंद पर 46 रन बनाए। जिसके बाद फैंस बोल रहे है कि अब सीएसके को कॉन्वे का परफेक्ट रिप्लेसमेंट मिल चुका है। वहीं अब सोशल मीडिया पर फैंस भी कॉन्वे को लेकर काफी मजेदार पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ