Live Updates
CSK vs GT Live Updates: चेन्नई ने हासिल की लगातार दूसरी जीत
आईपीएल 2024 में आज चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 63 रनों से हरा दिया है। आईपीएल 2024 में चेन्नई की ये लगातार दूसरी जीत है। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी।
CSK vs GT Live Updates: गुजरात को लगा आठवां झटका
गुजरात टाइटंस को राहुल तेवतिया के रूप में आठवां झटका लगा है। राहुल 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गुजरात का स्कोर 129/8
CSK vs GT Live Updates: राशिद खान आउट
गुजरात टाइटंस को राशिद खान के रूप में सातवां झटका लगा है। राशिद खान को मुस्तफिजुर रहमान ने आउट किया है। गुजरात का स्कोर 121/7
CSK vs GT Live Updates: गुजरात की आधी से ज्यादा टीम आउट
गुजरात टाइटंस की आधी से ज्यादा टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। गुजरात का छठा विकेट उमरजई के रूप में गिरा है। तुषार देशपांडे ने सीएसके को सफलता दिलाई है। गुजरात का स्कोर 119/6
CSK vs GT Live Updates: साई सुदर्शन आउट
गुजरात टाइटंस की मुश्किलें अब बढ़ने लगी है। टीम को पांचवां झटका लग चुका है। साई सुदर्शन 37 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गुजरात का स्कोर 114/5
CSK vs GT Live Updates: गुजरात को लगा चौथा झटका
गुजरात टाइटंस को लगा चौथा बड़ा झटका। डेविड मिलर 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। तुषार देशपांडे ने सीएसके को दिलाई सफलता। सीएसके का स्कोर 97/4
CSK vs GT Live Updates: गुजरात की 3 विकेट गिर चुके हैं
मैच में गुजरात की टीम मुश्किल में दिखाई दे रही है। गुजरात के 3 विकेट गिर चुके हैं। गुजरात का स्कोर 80/3
https://twitter.com/IPL/status/1772668089986957549
CSK vs GT Live Updates: ऋद्धिमान साहा आउट
गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लग गया है। ऋद्धिमान साहा 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
CSK vs GT Live Updates: शुभमन गिल आउट
गुजरात टाइटंस को लगा पहला बड़ा झटका। कप्तान शुभमन गिल 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दीपक चाहर ने सीएसके को दिलाई पहली सफलता। गुजरात का स्कोर 28/1
CSK vs GT Live Updates: गुजरात की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा क्रीज पर मौजूद।
CSK vs GT Live Updates: सीएसके ने बनाए 206 रन
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए हैं। चेन्नई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने 46-46 रन बनाए। वहीं गुजरात की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राशिद खान ने 2 विकेट हासिल किए।
CSK vs GT Live Updates: शिवम दुबे अर्धशतक लगाकर आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे ने महज 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। शिवम 51 रन बनाकर आउट हुए हैं। सीएसके का स्कोर 184/4
CSK vs GT Live Updates: रुतुराज गायकवाड़ आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के रूप में तीसरा झटका लगा है। गायकवाड़ 46 रन बनाकर आउट हुए हैं। स्पेंसर जॉनसन ने गुजरात को तीसरी सफलता दिलाई है। सीएसके का स्कोर 127/3
CSK vs GT Live Updates: चेन्नई को दूसरा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा विकेट गिरा। अजिंक्य रहाणे ने 12 गेंदों पर 12 रन बनाए। आर साई किशोर ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
CSK vs GT Live Updates: रचिन रविंद्र आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लग चुका है। रचिन रविंद्र 46 रन बनाकर आउट हुए हैं। सीएसके का स्कोर 62/1
CSK vs GT Live Updates: 5 ओवर में 50 के पार CSK का स्कोर
5 ओवर समाप्त हो चुके हैं। सीएसके के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। सीएसके का स्कोर 58/0
https://twitter.com/IPL/status/1772629101917974581
CSK vs GT Live Updates: रचिन रविंद्र का तूफानी अंदाज
मैच की शुरुआत से रचिन रविंद्र का तूफानी अंदाज देखने को मिला है। गुजरात के गेंदबाजों पर रचिन ने शुरुआत में ही दबाव ला दिया है। 10 गेंद पर रचिन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। 3 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 25/0
CSK vs GT Live Updates: सीएसके की बल्लेबाजी शुरू
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। दोनों सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र क्रीज पर मौजूद।
CSK vs GT Live Updates: सीएसके की प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।
CSK vs GT Live Updates: गुजरात की प्लेइंग इलेवन
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन।
CSK vs GT Live Updates: गुजरात ने जीता टॉस
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीएसके पहले बल्लेबाजी करने वाली है।
CSK vs GT Live Updates: घर पर शेर CSK
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का अपने होम ग्राउंड पर रिकॉर्ड काफी शानदार है। अभी तक सीएसके ने अपने होम ग्राउंड पर 65 मुकाबले खेले हैं जिसमें टीम ने 47 मैचों में जीत दर्ज की है।
CSK vs GT Live Updates: थोड़ी देर में होगा टॉस
सीएसके और गुजरात टाइटंस के मैच को लेकर शाम 7 बजे टॉस होगा। जबकि 7:30 बजे मैच शुरू होगा।
CSK vs GT Live Updates: किस टीम की होगी हार
दोनों टीमों ने आईपीएल 2024 में अपना-अपना पहला मैच जीता है। ऐसे में आज एक टीम का विजय अभियान थमने वाला है।
CSK vs GT Live Updates: पहली बार कप्तानी कर रहे कप्तानों की भिड़ंत
आईपीएल में रुतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। गायकवाड़ के हाथ में सीएसके की और गिल के हाथ में गुजरात की कमान है। दोनों ही कप्तान अपना-अपना पहला मैच जीत चुके हैं।
IPL 2024 CSK vs GT Highlights: आईपीएल 2024 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को सीएसके ने 63 रनों से जीत लिया। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली। वहीं चेन्नई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दीपक चाहर, तुषार देश पांडे और मुस्तफिजुर ने 2-2-2 विकेट हासिल किए।
नीचे देखें हाइलाइट्स..
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines