Update on MS Dhoni Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट लेंगे या फिर नहीं, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। उम्मीद जताई जा रही थी कि आईपीएल 2024 के खत्म होने के बाद माही का आईपीएल का सफर भी खत्म हो जाएगा और वह रिटायर हो जाएंगे। कई दिग्गज खिलाड़ी भी यही अनुमान लगा रहे थे कि माही रिटायर हो जाएंगे। अब जब चेन्नई प्लेऑफ से बाहर हो गया है, तो फैंस को धोनी पर अपडेट का इंतजार है कि वह आईपीएल 2025 में खेलते दिखेंगे या फिर नहीं। इस कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने धोनी पर अपडेट जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 से पहले वेस्टइंडीज का बदला कप्तान, धाकड़ खिलाड़ी को मिली कमान
चेन्नई के सीईओ ने धोनी को लेकर क्या कहा
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने धोनी को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने क्रिकबज से बातचीत में बताया कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से रिटायर होंगे या फिर नहीं, इसको लेकर धोनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। सीएसके के सीईओ से धोनी के आगे खेलने पर सवाल किया गया था, इस पर उन्होंने बताया कि अभी तक यह क्लियर नहीं हो सका है। धोनी ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी है कि वह अगले सीजन में खेलेंगे या फिर नहीं। ऐसे में हो सकता है कि माही अगले सीजन में भी खेलते दिखें। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार खिलाड़ी अंबाती रायडू ने धोनी को लेकर कहा कि धोनी हारकर जाते हुए अच्छे नहीं लगेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सीएसके आईपीएल 2024 में ट्रॉफी अपने नाम कर लेती, फिर वह रिटायर होते तो ठीक रहता, अब सीएसके प्लेऑफ से बाहर हो गई, ऐसे में माही को फिलहाल आईपीएल से संन्यास नहीं लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें:-IPL 2024: पहले प्लेऑफ से बाहर… अब विवादों से घिरे जडेजा, विराट-रोहित के खिलाफ पोस्ट किया लाइक!
धोनी अगला सीजन भी खेल सकते हैं- रैना
धोनी को अगला सीजन भी खेलना चाहिए और ट्रॉफी जीतने के बाद आईपीएल को अलविदा कहना चाहिए। चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कहा कि वह अभी भी फिट हैं। वह अगले सीजन भी टीम के साथ खेलते नजर आ सकते हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि धोनी अगले सीजन बतौर मेंटर चेन्नई के साथ जुड़ सकते हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि माही का क्या फैसला होता है।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
14 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
15 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
16 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
17 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
17 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
18 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines