IPL इतिहास में कभी नहीं हुआ था ऐसा, आईपीएल 2024 में 2 टीमों ने बना दिया महारिकॉर्ड

IPL 2024 Special Record First Time in History: आईपीएल 2024 के अभी 16 मैच ही हुए हैं और यह सीजन ऐतिहासिक बनता जा रहा है। इस सीजन के शुरुआती कुछ मैचों के बाद ही वो महारिकॉर्ड बना है जो इससे पहले 16 सीजनों में कभी नहीं बन पाया था।

IPL 2024 Creates History With Special Record of 250 Plus Scores Twice in Any Season By SRH And KKR

SRH vs KKR Match 3 Photo (Credit- IPL)

IPL 2024 Special Record: आईपीएल का 17वां सीजन जारी है और अभी तक 16 मुकाबलों में ताबड़तोड़ तरह से टूर्नामेंट आगे बढ़ा है। इस टूर्नामेंट में कुछ दिन पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी का वो रिकॉर्ड तोड़ा था जो 11 साल से अटूट था। यह रिकॉर्ड था एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का। वहीं बुधवार को केकेआर भी उस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यानी आरसीबी का जो रिकॉर्ड 11 साल तक नहीं टूटा वो एक साल में दो बार टूट गया। वहीं इतना ही नहीं आईपीएल 17 में कुछ ऐसा भी हुआ है जो इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में कभी नहीं हुआ था।

विज्ञापन

2 टीमों ने बनाया महारिकॉर्ड

आपको बता दें कि आईपीएल इतिहास में सिर्फ चार बार ही 250 का आंकड़ा पार हुआ है। जबकि 17वें सीजन तक सैकड़ों मैच खेले जा चुके हैं। इन चार मौकों में से दो बार तो 2024 में ही ऐसा हो गया। यही वो कारनामा है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। जी हां आईपीएल के एक सीजन में इससे पहले कभी दो बार किसी टीम ने 250 का आंकड़ा नहीं पार किया था। मौजूदा सीजन में ऐसा हो गया है। यह महारिकॉर्ड बनाया है दो टीमों ने जिनके नाम हैं सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स।

विज्ञापन

आईपीएल इतिहास के टॉप 5 स्कोर

IPL History Top 5 Scores By Teams

IPL History Top 5 Scores By Teams

आईपीएल 2024 में तीसरी बार भी हो सकता है ऐसा

आईपीएल 2024 में जिस तरह से टीमें खेल रही हैं उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि सीजन में तीसरी बार भी 250 का आंकड़ा पार हो सकता है। इस सीजन अभी तक कई बार 200 से ऊपर रन पिछले 16 मैचों में ही बन चुके हैं। वहीं दो बार 250 से ऊपर रन बने तो 278 रन चेज करते हुए मुंबई इंडियंस ने भी 246 रन बना लिए थे। इस लिहाज से यह सीजन स्पेशल है और इसका रिकॉर्ड भी बेहद स्पेशल है।

विज्ञापन

हर टीम को अभी लीग राउंड में 14-14 मैच खेलने हैं। उसके बाद प्लेऑफ होगा और फिर सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मई को होगा। यानी अभी तकरीबन 1 महीने 20 दिन तक और इस टूर्नामेंट की धूम रहने वाली है। ऐसे में फैंस को अभी और कई रिकॉर्ड टूटते नजर आ सकते हैं। फिर आईपीएल के तुरंत बाद वर्ल्ड कप भी है और उसकी टीमें चुनी जानी हैं; तो ऐसे में सभी खिलाड़ी अपना शत प्रतिशत देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ