IPL 2024 Player Will Join CSK: आईपीएल 2024 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गुड न्यूज आई है। इससे चेन्नई के करोड़ों फैंस की खुशियों का ठिकाना नहीं है। चेन्नई के हिस्सा रह चुके भारत के स्टार खिलाड़ी दोबारा सीएसके ज्वाइन करने वाले हैं। आईपीएल 2024 के बीच खिलाड़ी ने खुद इस बात की जानकारी दी है। खिलाड़ी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में आप लोगों से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। खिलाड़ी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया है। अब देखने वाली बात होगी कि खिलाड़ी कब टीम ज्वाइन करते हैं।
ये भी पढ़ें:- MI Vs CSK: हार्दिक पांड्या के बचाव में उतरा उनका खास दोस्त, ड्रेसिंग रूम के सीक्रेट भी बताए
दोबारा एंट्री मारने के लिए उत्साहित हैं खिलाड़ी
हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स में बतौर बल्लेबाज शामिल होने वाले हैं, या फिर बतौर कोच। लेकिन इतना जरूर तय हो गया है कि चेन्नई का ही पूर्व खिलाड़ी दोबारा चेन्नई में शामिल होने वाला है। बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के हिस्सा रह चुके खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा हैं। सीएसके ने पुजारा को आईपीएल 2021 में 50 लाख की रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद सीएसके ने उन्हें अगले सीजन में रिलीज कर दिया था। इस तरह पुजारा बिना एक भी मैच खेले चेन्नई से बाहर हो गया था। फिर उन्हें आईपीएल 2022 और 2023 में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। लेकिन अब आईपीएल 2024 के बीच पुजारा एक बार फिर से सीएसके में शामिल होने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs RR: कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन है… आखिर कौन है पंजाब का उपकप्तान? कोच ने खत्म किया रहस्य
इस सीजन सीएसके का प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में दिख रही है। सीएसके ने इस सीजन अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं। इनमें से 3 मैचों में माही की सेना ने जीत हासिल की है। चेन्नई को पहले तो दिल्ली के खिलाफ हार मिली थी, इसके बाद हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह सीएसके 5 में से 3 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। चेन्नई के खिलाड़ी जिस अंदाज में खेल रहे हैं, उनका प्लेऑफ खेलना लगभग तय माना जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि पुजारा की वापसी से टीम को कितनी मजबूती मिलती है।
ये भी पढ़ें:- MI Vs CSK: दोनों टीमों के बीच ’36’ का आंकड़ा, जानें इनके मैच को क्यों कहते EL clasico
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
58 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines