When Where How Buy IPL 2024 CSK vs RCB Tickets Purchase : आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। हाल ही में इस क्रिकेट लीग के शेड्यूल का ऐलान किया है। सीजन का पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कई फैंस का सवाल यह भी होगा कि आईपीएल 2024 के इस पहले मैच की टिकट कहां और कैसे मिलेगी। चलिए आपको बताते हैं कि आप चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के मैच की टिकट कहां, कैसे और कब खरीद सकते हैं।
इस दिन शुरू होगी की टिकट की बिक्री
आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान 22 फरवरी को किया गया था। शेड्यूल के ऐलान के बाद फैंस के मन में सिर्फ एक सवाल है कि टिकट कब से मिलनी शुरू होगी। बता दें कि अभी तक अधिकारिक तौर पर तो टिकट की बुकिंग का कोई ऐलान नहीं किया गया है। मगर उम्मीद लगाई जा रही है कि टिकट की बिक्री मार्च में खरीद सकते हैं। हालांकि टिकट की बिक्री की शुरुआत सीजन के पहले मैच से एक महीने पहले कर दी जाती है। इसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि मार्च में किसी भी दिन टिकट की बिक्री को शुरू किया जा सकता है।
कहां मिलेगी टिकट
टिकट की बिक्री की शुरुआत होने के बाद फैंस आईपीएल 2024 के पहले मैच की टिकट आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा बुक माय शॉ और पेटीएम इनसाइडर जैसे प्लेटफॉर्म से आसानी से खरीद सकते हैं। बता दें कि फैंस सीजन के पहले मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को खेलते हुए देखना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: ना धोनी कर पाए ना ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल ने अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही कर दिया ऐसा कारनामा
क्या होगा टिकट का प्राइज
आईपएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। वहीं कई फैंस के जहन में यह सवाल भी होगा कि आखिर टिकट का प्राइज इस बार क्या रहने वाला है। बता दें कि अभी तक टिकट के प्राइज को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पर उम्मीद की जा रही है कि इस बार आईपीएल 2024 की टिकट की कीमत बैठने की जगह के अनुसार तय की जाएगी।
ये भी पढ़ें-DC vs UPW: दिल्ली और यूपी दोनों को पहली जीत का इंतजार, मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
19 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
42 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines